Breaking News

बिहार के सरकारी स्कूलों में परिचारी और लिपिक की जल्द होगी बहाली: शिक्षा मंत्री

CT DESK
2 Min Read
विज्ञापन

पटना, 17 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों में कार्यालय परिचारी और लिपिक पदों पर बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिससे विद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन

सदन में पूछे गए प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विद्यालयों में कार्यालय परिचारी के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी और इसे पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि कार्यालय परिचारी और लिपिक पदों पर बहाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची मांगी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने जिलों में रिक्त पदों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में देरी न हो।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जिलों से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त होते ही आयोग द्वारा बहाली से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य विद्यालयों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें