नई दिल्ली, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। Kabaddi | 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता उल्लेखनीय है कि 45 वर्षीय नितिन नबीन सिन्हा, मौजूदा बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार से विधायक हैं। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।” Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि 45 वर्षीय नितिन नबीन सिन्हा, मौजूदा बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार से विधायक हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।”
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।