Breaking News

बिहार में मंत्रियों को सौंपा गया दायित्व, निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 08 मई (हि।स।)। सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देररात विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, निगरानी सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। शिक्षा विभाग हमेशा जदयू कोटे में हुआ करता था और स्वास्थ्य विभाग भाजपा के पास। इस बार दोनों बदल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जदयू के खाते में और शिक्षा विभाग भाजपा के कोटे में चला गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा के मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि मंत्री बनाया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है।

दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है। रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार पथ निर्माण मंत्री बनाया गया है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रवण कुमार का विभाग यथावत रहा, उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। दामोदर रावत परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग मिला है। अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, रमा निषाद को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन, शीला मंडल को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन, सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य, श्रेयसी सिंह को उद्योग एवं खेल मंत्री बनाया गया है।एक मात्र अल्पसंख्यक मंत्री मो. जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, नंद किशोर राम को डेयरी, मतस्य पशु संसाधान, प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व-कला एवं संस्कृति विभाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वेता गुप्ता को समाज कल्याण, दीपक प्रकाश को पंचायती राज, संजय कुमार को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और रामचंद्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें