Breaking News

निशांत कुमार ने ग्रहण की जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता

1 Min Read
विज्ञापन

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता रसीद, टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थें।

विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि पिता के 20 वर्षों के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और जनता के दिल में उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझपर जो विश्वास किया है उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय किया है जिसका मैं सम्मान करता हूँ।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें