राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन

राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किए बांकेबिहारी के दर्शन

Mathura, 25 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी बेटी-दामाद व बच्चों के साथ आज वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किये। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर स्थित घरों के दरवाजे पुलिस पर तैनात रही और लोगों के आवागमनको बंद करा दिया गया।

राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी, दामाद और उनके बच्चे भी थे

राष्ट्रपति मुर्मु एक दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर गुरुवार काे उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचीं। दिल्ली से विशेष महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से राष्ट्रपति मुर्मुकान्हा की नगरी मथुरा स्टेशन पहुंचने पर राष्ट्रपति का शहनाई वादन से स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी, दामाद और उनके बच्चे भी साथ थे। यहां से राष्ट्रपति और उनके परिजन कार से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।

राष्ट्रपति ने कन्नौज से मंगाए इत्र से देहरी पूजन किया

इस दौरान बांके बिहारी मंदिर में हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने उनका स्वागत किया। विजय कृष्ण गोस्वामी उन्हें मंदिर में ले गए। मंदिर में सेवायत गौरव गोस्वामी, फ्रैंकी गोस्वामी और शैलेन्द्र गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। बिहारीजी के दर्शन के लिए कन्नौज से मंगाए इत्र से देहरी पूजन किया। फिर श्रीकुंजबिहारी अष्टक पूजन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए मंदिर को देसी व विदेशी फूलों से सजाया गया था। मंदिर में अंदर और बाहर सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाया था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकताथा। राष्ट्रपति के आने के दौरान बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर स्थित घरों के दरवाजे पुलिस ने बंद करा दिए। और गलियों में पुलिस का सख्त पहरा रहा। किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं दी गई। राष्ट्रपति मुर्मू बांके बिहारी मंदिर में करीब 30 मिनट तक रहीं। इसके बाद वे निधिवनराज मंदिर में परिक्रमा करने के बाद वे बंशी चोर राधा रानी मंदिर पहुंचीं। यहां के बाद उन्होंने हरिदासजी के मंदिर में भी दर्शन किए। यहां उन्होंने श्रृंगार भेंट किया। राष्ट्रपति मुर्मू निधिवनराज मंदिर में आधा घंटे तक रुकीं। उन्होंने यहां पर पांच सौ मीटर की परिक्रमा लगाई। इसके बाद राष्ट्रपति ने परिवार के साथ बिहारी जी की प्राकट्यस्थली के दर्शन किए। इसके बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपण किया।

कई ट्रेनों को रोका गया

राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन के चलते नई दिल्ली से आगरा के मध्य ट्रेनों का संचालन गुरुवार सुबह डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। अप लाइन में गतिमान एक्सप्रेस हीराकुंड एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेन में 20 मिनट से लेकर 40 मिनट तक प्रभावित रहीं।

राष्ट्रपति श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगी दर्शनश्री कृष्ण जन्मभूमि पर 1 बजे के बाद आम पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग 4.15 जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगी।

भारत की सबसे महंगी-आलीशान ट्रेन से पहुंची राष्ट्रपतिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जिस विशेष ट्रेन से मथुरा पहुंचीं, बेहद ही खास ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है। इस पूरी ट्रेन में 16 कोच हैं, जिन्हें दाे इंजन चलाते हैं। इस ट्रेन में आज के समय की सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। ये ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी है। जिसमें बैठकर शाम 5 बजे राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु दिल्ली सफदरगंज के लिया रवाना होंगी। रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मथुरा के अलावा बाहर से आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं। स्टेशन पर वेटिंग लाउंज बनाया गया है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.