भारत में पांच दिनों की भीतर शुरू होगी मानसून की बारिश

भारत में पांच दिनों की भीतर शुरू होगी मानसून की बारिश

कानपुर,28 मई(हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों में मानसून की केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर मानसून एक जुलाई को केरल पहुंचता है। इस बार 30-31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। जबकि केरल में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि भारत में मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। इसके आगे बढ़ाने वाली सभी परिस्थितियां अनुकूल है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

मानसून की रफ्तार तेज होने की उम्मीद 

मौसम विभाग का कहना है कि लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश हरियाणा और राजस्थान में केरल पहुंचने के बाद अगले 8-10 दिन में मानसून पहुंच सकता है। आमतौर ये 8-10 जून तक ही पहुंचता है, इस बार भी ऐसा ही लग रहा है। लेकिन उत्तर भारत तक पहुंचने में मानसून को अभी समय लगेगा। 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। 20 जून तक ये गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसके उत्तर भारत तक पहुंचने में करीब 30 दिन लग सकते हैं। इसके 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें