गुवाहाटी: दिल्ली से त्रिपुरा जा रहे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विमान की गुवाहाटी के बोरझार में घने कोहरे की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। शाह ने यहां के एक होटल में रुके हैं।
बताया गया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह त्रिपुरा जा रहे थे। उन्हें वहां होने वाली दो रथयात्राओं का शुभारम्भ करना था। उनके विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। बुधवार देर रात घने कोहरे के कारण गृह मंत्री शाह के विमान को गुवाहाटी के बोरझार स्थित गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंड कराया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री हवाई अड्डे पर अमित शाह के स्वागत के लिए पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री स्थानीय एक होटल में रुके हैं।