जलालपुर सीएचसी पहुंचे डीएम, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति का लिया जायजा सारण, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी शीतल गांव में बीते 11 तारीख को हुई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में सांसद राजीव प्रताप रूडी पीड़ित परिवार से मिलने गुरुवार उनके गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजेन्द्र कॉलेज में हुआ व्याख्यान परिजन से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद रूडी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और संवेदनशील है। पुलिस जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान जारी है और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा अगर परिजनों या ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, तो मामले की जांच सीआईडी से कराई जा सकती है। सच्चाई सामने लाना हमारी प्राथमिकता है। हालांकि कुछ ग्रामीणों द्वारा सीआईडी जांच पर असहमति जताने के बीच सांसद ने दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं होता तब तक निष्पक्ष जांच जारी रहेगी। सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर सांसद ने मौके पर मौजूद डीआईजी निलेश कुमार और ग्रामीण एसपी संजय कुमार को निर्देश दिया कि घटनास्थल का रीक्रिएशन कराया जाए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय बीडीओ को निर्देशित किया कि पीड़िता के परिजनों को तत्काल सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। रूडी ने लोगों से अपील की कि वे इस संवेदनशील मामले में अनावश्यक अफवाहों से बचें और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर डीआईजी निलेश कुमार, ग्रामीण एसपी संजय कुमार, स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी शीतल गांव में बीते 11 तारीख को हुई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में सांसद राजीव प्रताप रूडी पीड़ित परिवार से मिलने गुरुवार उनके गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए।
परिजन से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद रूडी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और संवेदनशील है। पुलिस जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान जारी है और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा अगर परिजनों या ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, तो मामले की जांच सीआईडी से कराई जा सकती है। सच्चाई सामने लाना हमारी प्राथमिकता है। हालांकि कुछ ग्रामीणों द्वारा सीआईडी जांच पर असहमति जताने के बीच सांसद ने दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं होता तब तक निष्पक्ष जांच जारी रहेगी।
सांसद ने मौके पर मौजूद डीआईजी निलेश कुमार और ग्रामीण एसपी संजय कुमार को निर्देश दिया कि घटनास्थल का रीक्रिएशन कराया जाए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय बीडीओ को निर्देशित किया कि पीड़िता के परिजनों को तत्काल सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
रूडी ने लोगों से अपील की कि वे इस संवेदनशील मामले में अनावश्यक अफवाहों से बचें और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर डीआईजी निलेश कुमार, ग्रामीण एसपी संजय कुमार, स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ