Chhapra: क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता चंदन सोनी के नेतृत्व में नवीगंज मध्य विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चंदन सोनी द्वारा सांसद के जन्मदिन को बच्चों के बीच मनाने की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर बच्चों के बीच धार्मिक पुस्तकें, कलम, मिठाई और केक का वितरण किया गया।
भाजपा नेता चंदन सोनी ने सांसद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में सारण क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, समाजसेवी राजू सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















