सारण, 9 दिसंबर (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित जनरल परेड और बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके कर्तव्य निर्वहन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए। एसएसपी ने परेड की सलामी ली एसएसपी ने परेड की सलामी ली और परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस एवं परेड कौशल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. और परेड प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। हालांकि, परेड के दौरान पाई गई त्रुटियों को तत्काल दूर करने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच अपने संबोधन में एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पुलिस का प्रथम धर्म जनसेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिपाही को कर्तव्य पालन के दौरान नियम, गरिमा, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को उनके आचरण और व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण सीख दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण, व्यवहार, समयबद्ध कार्रवाई एवं हर परिस्थिति में शांत रहते हुए प्रोफेशनल तरीके से पुलिसिंग करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 9 दिसंबर (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित जनरल परेड और बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके कर्तव्य निर्वहन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए।
एसएसपी ने परेड की सलामी ली और परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस एवं परेड कौशल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. और परेड प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। हालांकि, परेड के दौरान पाई गई त्रुटियों को तत्काल दूर करने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपने संबोधन में एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पुलिस का प्रथम धर्म जनसेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिपाही को कर्तव्य पालन के दौरान नियम, गरिमा, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को उनके आचरण और व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण सीख दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण, व्यवहार, समयबद्ध कार्रवाई एवं हर परिस्थिति में शांत रहते हुए प्रोफेशनल तरीके से पुलिसिंग करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।