Breaking News

हथुआ मार्केट में ईगल मार्ट बिल्डिंग के बेसमेंट में भीषण आग से भारी नुकसान

2 Min Read

Chhapra: शहर के नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट स्थित ईगल मार्ट बिल्डिंग के बेसमेंट में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बेसमेंट का पूरा हिस्सा धुएं और लपटों से भर गया

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इस व्यावसायिक भवन में एक रेस्टोरेंट सहित कुल सात दुकानें संचालित हैं। आग बेसमेंट में स्थित राधे राधे रेडिमेड और एक ब्यूटी पार्लर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन फायर टेंडर मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संकरी गली और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण राहत कार्य में प्रारंभिक कठिनाई का सामना करना पड़ा।

DOON
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों दुकानों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा क्षति के आकलन की प्रक्रिया जारी है। मौके पर पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि बेसमेंट में स्थित दो दुकानों में आग लगी थी। जिसपर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग की अन्य दुकानें सुरक्षित हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें