⚡
Breaking News

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी

1 Min Read

Patna: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर हिस्सों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौसम विभाग ने गुरुवार को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, शिवहर, सीतामढ़ी, कैमूर, भोजपुर, बक्सर और सारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और मुजफ्फरपुर में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

DOON
विज्ञापन

मौसम में बने इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास नहीं रहने की अपील की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕