आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष एकादशी

आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष एकादशी

आज का पंचांग
दिनांक 24/04/2025 गुरुवार
वैशाख कृष्णपक्ष एकादशी


संध्या 02:32 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र शतभिखा
दोपहर 10:49 उपरांत पूर्वभाद्रपद
चन्द्र राशि कुम्भ
सुबह 03:26 उपरांत मीन 05/06/2025
विक्रम सम्वत : 2082
सूर्योदय 05:19 सुबह
सूर्यास्त :06:17 संध्या
चंद्रोदय :03:21(25 अप्रैल 2025 )
चंद्रास्त: 02:39 दोपहर
ऋतू : बसंत
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:19 सुबह 06:56 सुबह,
रोग 06:56 सुबह 08:33 सुबह
उद्देग 08:33 सुबह 10:10 सुबह
चर 10 :11 सुबह 11:48 सुबह
लाभ 11:48 सुबह 01:25 दोपहर
अमृत 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर
काल 03:02 दोपहर 04:40 संध्या
लाभ 04:40 संध्या 06:17 संध्या
लगन :मेष
सुबह 06:29 उपरांत लगन वृष
राहुकाल
दोपहर 01:25 से 03:02 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।या पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता हैं। ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखे अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी। कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन यात्रा करने से बचें क्योंकि अच्छे योग नहीं बन रहे है। दुर्घटना होने की संभावना हैं। इसलिये बाहर जाना भी हो तो सार्वजनिक वाहन में ही जाए।
लकी नंबर 2 लकी कलर काला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें।पैसा कही निवेश किया हैं या अटका हुआ हैं तो वह प्राप्त होगा या उसमें लाभ मिलेगा। सभी के साथ आपका संबंध और मजबूत होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है और उसे आप दिल पर ले सकते है। ऐसे में खुलकर बात करे अन्यथा रिश्तो में दूरियां ओर बढ़ जाएगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर पीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। घर में कुछ भी बोलने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले अन्यथा किसी बात के कारण तनाव हो सकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
लकी नंबर 1लकी कलर गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू खर्च होगा। यदि आप जॉब ढूँढ रहे हैं तो कही से अच्छा ऑफर हाथ में आएगा। इसलिए अपने चारों ओर ध्यान बनाये रखे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे।
लकी नंबर 8 लकी कलर भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। संभवतः आज के दिन यात्रा नही करे तों उचित होगा। पैसा का लेनदेन नही करे।
लकी नंबर 3 लकी कलर ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।करियर को लेकर सजग होंगे और कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आज के दिन आपके लिए अच्छा हैं इसलिये जो भी करेंगे अच्छा ही होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। दिन में सुस्ती छाई रहेगी और कुछ भी नही करने का मन करेगा। दोपहर में कुछ अनहोनी घटित हो सकती है।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में कोई बात हुई हैं तो उसे बाहर कहने से बचें अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा दांव सिद्ध होगा। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है।स्कूल के किसी दोस्त के साथ बहुत दिनों के बाद भेंट हो सकती हैं जो आपकी पुरानी यादो को एक बार फिर से ताजा कर देगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। दोपहर में किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं लेकिन किसी से जताएंगे नहीं। भाई या बहन के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
लकी नंबर 9 लकी कलर श्वेत

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें