Chhapra: पीएम इंटर्नशिप योजना में बिहार ने दूसरा स्थान एवं बिहार में छपरा नगर निगम ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
पीएम इंटर्नशिप योजना में दिनांक 7 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक छपरा नगर निगम ने 536 ऑनलाइन आवेदन करवाकर बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही योजना को सफल बनाने में अहम् योगदान दिया गया।
आपको बात दें कि जिलाधिकारी अमन समीर के नेतृत्व में छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने सभी वार्डो मे विशेष जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओ एवं स्वच्छता साथी के सहयोग से पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन ऑनलाइन कराया था।
नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने इस योजना में मिली उपलब्धि के लिए नगर निगम के सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया है। पदाधिकारियों ने लक्ष्य को हासिल कर लिया और पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने मे कोई कसर नहीं छोड़ा।
इस कार्य के लिए विशेष अहम् योगदान नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह, सामुदायिक संगठक नितेश चौहान, आर.टी.पी.एस ऑपरेटर चन्दन कुमार पासवान का है। इस कार्य के लिए स्वच्छता साथी को भी इस कार्य मे लगाया गया था।