Breaking News

राम जयपाल कॉलेज में मनी पूर्व उपमुख्यमंत्री राम जयपाल सिंह यादव की जयंती

CT DESK
1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: राम जयपाल कॉलेज के कुलदेवता पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय राम जयपाल सिंह यादव की जयंती बुधवार को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।

विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार बैठा सहित कॉलेज के शिक्षको व शिक्षकेतर कर्मचारियों, छात्रों ने मुख्य द्वार पर बनी स्व.रामजयपाल सिंह यादव के विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई ।

विज्ञापन

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि स्वर्गीय राम जयपाल सिंह यादव का जीवन प्रेरणादायक है। शिक्षा जगत में ऐसे महान विभूतियों के योगदान को समाज भूल नहीं पाएगा और उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक प्रोफेसर चंद्रिका प्रसाद यादव उपस्थित रहे जो रामजयपाल सिंह यादव के समकालीन थे।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षको, कर्मचारियों, छात्रों के अतिरिक्त डॉ पंकज कुमार, बबलू कुमार गुप्ता, राजकुमार राय, आलोक कुमार, कुमार विश्व विभूति, रोहित कुमार, मंथन कुमार आदि उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें