Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पीएचडी सत्र 2023 के कोर्स वर्क पूर्ण होने के अवसर पर शोधार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. इरफान अली ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि JPU से निकलने वाले शोधार्थी अपने शोध कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के पूर्व डीन प्रो. अनिल कुमार सिंह ने शोधार्थियों को उनके शोध कार्य के दौरान हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. विभु, डॉ. संजय पाठक, डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. विकास सिंह तथा नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से शोधार्थियों को समय पर शोध कार्य पूर्ण करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी बिन्नी कुमारी एवं रणवीर कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी रवि कुमार पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर अंकित कुमार, विक्रम सिंह, कौशल कुमार, अस्मिन सुल्ताना, प्रतिभा कुमारी, चंचल कुमारी, पवन कुमार बैठा, अनुष्का पारदर्शी, मनीष कुमार, सुमित कुमार, राम इकबाल महतो, प्रियंका कुमारी, कृष्णदेव, हरे कृष्णा, जावेद अख्तर, फिरोज अंसारी, धर्मवीर सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे।

















