Breaking News

इन्टरमीडिएट परीक्षा को लेकर बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक

2 Min Read

Chhapra: इन्टरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक सारण जिला अन्तर्गत दो पालियों में संचालित की जाएगी। प्रथम पाली-09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली-02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक। परीक्षा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्रों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की सड़क जाम की स्थिति से बचाव हेतु सारण पुलिस ने यातायात निर्देश जारी किए हैं, जो परीक्षा अवधि के दौरान प्रभावी रहेंगे।

यातायात संबंधी निर्देश :-

मांझी-रिविलगंज-सिवान एकमा की ओर से आने वाली सभी बड़ी वाहन/सवारी बसें ब्रह्मपुर मोड़ तक ही आएँगी। छपरा शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। संबंधित बसें ब्रह्मपुर मोड़ से 500 मीटर आगे अपने वाहन पार्क करेंगी।

मलमलिया-बनियापुर-जलालपुर की ओर से आने वाली बड़ी वाहन सवारी बसें, जिन्हें छपरा आना है, वे उमधा चौक तक ही आएँगी। उमधा चौक से श्यामचक की ओर किसी भी बड़ी सवारी बस का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

मशरक मढ़ौरा की ओर से आने वाली सभी बड़ी वाहन सवारी बसें चनचौड़ा मोड़ से पहले तक ही आएँगी। छपरा शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।

चनचौड़ा एवं फकुली की ओर से जटुआ-बिनटोलियां सड़क होकर किसी भी बड़ी वाहन/सवारी बस का जगदम कॉलेज रेलवे ढाला की ओर आना-जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गरखा की ओर से छपरा आने वाली सभी बड़ी वाहन/सवारी बसें नेवाजी टोला चौक तक ही आएँगी। छपरा शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

नेहरू चौक से नेवाजी टोला चौक तथा नेवाजी टोला चौक से रामनगर ढाला की ओर बड़ी वाहन सवारी बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वीर कुंअर सिंह सेतु (आरा-छपरा) होकर आरा की ओर से आने वाली सभी बड़ी वाहन सवारी बसें भिखारी ठाकुर चौक तक ही आएँगी। इसके आगे शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article