रायपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी शुरू की थी। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान बताया जा रहा है कि चैतन्य को रायपुर कार्यालय ले जाया गया है। जैसे ही भूपेश बघेल के समर्थकों को चैतन्य के हिरासत में लेने की खबर मिली, वहां नारेबाजी शुरू हो गई है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत भूपेश बघेल के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इससे पहले जब ईडी ने दबिश दी थी उस दिन भूपेश बघेल का जन्मदिन था और आज जब टीम ने दबिश दी है, चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। चैतन्य को आज ईडी हिरासत में लेकर गई है। सूत्रों का कहना है की उन्हें मनी लांड्रिंग के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के अंतिम दिन भूपेश बघेल विधानसभा पहुंचे हैं। भिलाई तीन पदुम नगर स्थित अपने आवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पूर्व, भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा था कि जिसे जो करना है वह कर ले मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रायपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी शुरू की थी।
बताया जा रहा है कि चैतन्य को रायपुर कार्यालय ले जाया गया है। जैसे ही भूपेश बघेल के समर्थकों को चैतन्य के हिरासत में लेने की खबर मिली, वहां नारेबाजी शुरू हो गई है।
भूपेश बघेल के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इससे पहले जब ईडी ने दबिश दी थी उस दिन भूपेश बघेल का जन्मदिन था और आज जब टीम ने दबिश दी है, चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। चैतन्य को आज ईडी हिरासत में लेकर गई है। सूत्रों का कहना है की उन्हें मनी लांड्रिंग के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।
ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के अंतिम दिन भूपेश बघेल विधानसभा पहुंचे हैं। भिलाई तीन पदुम नगर स्थित अपने आवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पूर्व, भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा था कि जिसे जो करना है वह कर ले मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ