Breaking News

परसा प्रखंड में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

CT DESK
1 Min Read

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा परसा प्रखंड अंतर्गत बहरमारड़ एवं परसौना पंचायत सहित विभिन्न पंचायतों में किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण हेतु आयोजित शिविरों में संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, परसा सहित शिविर में प्रतिनियुक्त सभी सर्वे टीमों तथा कृषि विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जमाबंदी रैयतों की अद्यतन सूची उनके मोबाइल नंबर सहित प्राप्त कर उसी सूची के आधार पर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वार्ड सदस्यों एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कार्य को गति देने पर बल दिया। साथ ही परसौना पंचायत सरकार भवन में लगातार कैंप आयोजित कर अधिकाधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें