आज से भगवान शिव का पवित्र महीना सावन शुरू हो गया है। सावन के आते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। हर मंदिर में भगवान शिव के लिए खास शृंगार और भोग की व्यवस्था की गई है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस बार वर्ष सावन का पावन महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से आरंभ हो चुका है, और इसका समापन 09 अगस्त 2025, शनिवार को होगा। इस बार सावन की शुरुआत के साथ ही कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी विशेष बना देते हैं।
सावन सोमवार और शिव अभिषेक का महत्व
सावन महीने के सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इन दिनों शिवजी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। इस समय रुद्राष्टक, शिव पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
सावन का पहला सोमवार इस बार 14 जुलाई 2025 को पड़ेगा। इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे।