Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: धनतेरस हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। यह दिन दिवाली उत्सव की शुरुआत का संकेत देता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का उदय हुआ था। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। हालांकि, दिवाली के दो दिन बाद अमावस्या को लक्ष्मी पूजा ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है।
धनतेरस 2025 में कब है खरीददारी का शुभ मुहूर्त
– इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को है।
– कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होगी।
– यह तिथि 19 अक्टूबर रविवार को 1:51 बजे तक रहेगी।
– शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर 1 बजे तक।
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?
धनतेरस पर कुछ खास खरीदारी करने और कुछ चीजें न खरीदने की परंपरा मानी जाती है।
धनतेरस पर क्या खरीदें (Things To Buy)
– सोना और चांदी
– सोने और चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है।
– ऐसा करने से घर में संपत्ति और समृद्धि आती है।
– बर्तन
– नए तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है।
– यह रसोई में संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
– इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
– नए घरेलू उपकरण या गैजेट्स में निवेश करना अच्छी चीज मानी जाती है। इससे जीवनस्तर में सुधार और सुख-समृद्धि आती है।
– झाड़ू: बजट सीमित होने पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह आर्थिक परेशानियों से मुक्ति का प्रतीक है।
धनतेरस पर क्या न खरीदें (Things To Avoid)
– तेल
– तेल खरीदना अशुभ माना जाता है।
– प्लास्टिक की चीजें
– प्लास्टिक की खरीदारी से अशुभता आती है।
– काले कपड़े
– काला रंग अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन इसे न खरीदें।
– जूते
– जूते शनि ग्रह से जुड़े होते हैं। इसलिए इसे खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
– कांच की वस्तुएं
– कांच का सामान राहु ग्रह से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इसे न खरीदें।
धनतेरस पर सही खरीदारी और पूजा घर में समृद्धि और खुशहाली लाती है। साथ ही, अशुभ वस्तुओं से बचना भी उतना ही जरूरी है।
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847







