Breaking News

G.A.V. Public School में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह

2 Min Read

Chhapra: शहर स्थित G.A.V. Public School, Chhapra में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साइबर डीएसपी चंद्रभूषण तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। इस अवसर पर साइबर डीएसपी चंद्रभूषण एवं साइबर टीम के निरीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने की आवश्यकता, ओटीपी की गोपनीयता तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए मार्गदर्शन दें।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों एवं अभिभावकों को गुलाल लगाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें