Chhapra: बिहार पुलिस के ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत सारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। साथ ही 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सारण डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर विभिन्न थानों के टीम द्वारा शनिवार अहले सुबह छापामारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।
बिहार पुलिस के द्वारा अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम लिए 31 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑपरेशन “नया सवेरा” चलाया जा रहा है। प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित कर सहाजितपुर एवं बनियापुर थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया।
इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 9 नाबालिग लड़कियों (जिनमें पश्चिम बंगाल-4, उत्तर प्रदेश-1, बिहार-2 एवं नेपाल-2) को मुक्त कराते हुए 2 महिला आर्केस्ट्रा संचालिका एवं उनके 1 सहयोगी कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-68/25, दिनांक-02.08.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

फोन-7644849600 , 8235892335
मई 2024 से अबतक 203 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से कराया गया मुक्त, 25 कांड दर्ज, 72 अभियुक्त गिरफ्तार
मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-203 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 25 कांड दर्ज करते हुए 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।