Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जदयू में होंगे शामिल

CT DESK
विज्ञापन

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में नामांकन के बाद बिहार में अब उनके पुत्र सक्रिय राजनीति में आएंगे।

विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड की पटना में हुई बैठक के बाद जानकारी देते हुए जदयू के नेता नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही निशांत कुमार पूरे बिहार का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विधायक काफी भावुक दिखे जिसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार में ही रहेंगे और सभी कार्यों पर नजर रखेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनका जीवन समर्पित रहेगा। हम सब मजबूती के साथ बिहार का विकास करेंगे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें