Breaking News

मैट्रिक परिणाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बधाई, छात्राओं की सफलता को बताया महिला सशक्तीकरण का प्रतीक

पटना, 29 मार्च (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा-2026 में सफल हुए छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिनमें छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्राओं की उत्तीर्णता दर 86.23 प्रतिशत रही, जबकि छात्रों की सफलता दर 84.09 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें