जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा अध्यक्ष, जिला परिषद, महापौर, छपरा नगर निगम तथा उप महापौर, छपरा नगर निगम की उपस्थिति में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, अपर समाहर्त्ता तथा अन्य सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान के साथ शहरी नदी प्रबंधन योजना के कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई.
इस दौरान चयनित कंसल्टेंट द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा छपरा नगर निगम के शहरी नदी प्रबंधन हेतु किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रस्तुत किए गए PPT के आधार पर तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव निर्माण में आवश्यक सहयोग हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चयनित कंस्लटेंट को आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।