नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में पत्नी को जब पति ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपतिजनक हालत में देखकर विरोध किया तो ब्वॉयफ्रेंड ने उसपर चाकू  से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
		
पुलिस के अनुसार, पीड़ित शहबाज परिवार के साथ सुलेमान नगर इलाके में रहता है। वह प्राईवेट नौकरी करता है। एक साल पहले उसने नांगलोई इलाके में रहने वाली एक युवती से शादी की थी। शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी की हरकतें कुछ गलत हैं। जिस कारण दोनों का अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह पत्नी की बहन के घर पर रहने लगा था। बीती शाम को वह अपने घर सुलेमान नगर चलाया था। घर पहुंचकर जब उसने पत्नी को फोन कर उसके बारे में पूछा। पत्नी ने उसे बताया कि वह अपने दोस्त के घर पर है। 
कुछ देर बाद वह वापिस पत्नी की बहन के घर पर आ गया। उसका कमरा अंदर से बंद था। जब उसने खिडक़ी में से झांककर देखा,वह दंग रह गया। उसकी पत्नी इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ आपतिजनक हालत में लेटी हुई थी। वह चिल्लाता हुआ दरवाजे पर लात मारकर दरवाजे को खोलने की कोशिश करने लगा। काफी देर बाद पत्नी ने दरवाजा खोला। पत्नी बाहर आई। दोनों की कहासुनी के बीच हाथापाई हो गई। पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड से उसकी हाथापाई हुई। विरोध करने पर युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला। उसपर चाकू से दो से तीन वार किये। एक चाकू उसके बाई बाजू के नीचे छाती में लग गया। वारदात के बाद आरोपित युवक वहां से भाग गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई।