Chhapra: सारण जिले के गरखा थन क्षेत्र में ट्रक के ठोकर से पुलिस वाहन में सवार एक होम गार्ड की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार रात्रि को तब हुआ जब पुलिस वाहन गस्ति पर थी।
इस दुर्घटना में नगरा निवासी होम गार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद पिता किसुन साह की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य होम गार्ड जवान चंचल कुमार और अजय कुमार सिंह घायल हैं जिनका इलाज सादर अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना के बाद से होम गार्ड संघ में आक्रोश व्याप्त है। होम गार्ड के जवानों का कहना है कि लगातार होम गार्ड के जवानों की मौत हो रही है। इसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन को बढ़ी होंगे।