सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए निकली तिरंगा यात्रा
Chhapra: भारतीय सेना अदम्य शौर्य पराक्रम एवं बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा और देशभक्ति के गीतों के साथ भारतीय सेना की जय-जयकार लगाया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्षों एवं नेताओं के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवी एवं अवकाश प्राप्त सैनिकों ने हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा शिशु पार्क से म्युनिसिपल चौक तक निकाली गई यात्रा। समाप्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेवा ने हमेशा ही देश के महान सामान एवं गौरव को बढ़ाने का काम किया है। भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है।
पूर्व विधायक को प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना शक्ति एवं साहस का प्रतीक है। जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि पुरा मुल्क आज भारतीय सेना के साथ हैं और उनके सम्मान में नतमस्तक। लोजपा आर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि भारती के लिए सेवा सबसे सशक्त एवं बहादुर है पूरे विश्व में।
हम जिला अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने कहां की आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना देश की गौरव है। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह कहा कि देश की सेना अतुल्य है महान है। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष छोटी कुमारी कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से भारत की महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया।
मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से आज देश सुरक्षित है। पुर्व मेयर राखी गुप्ता भारतीय सेवा के बलिदान के आगे भारत की पूरी महिलाएं नतमस्तक है भारतीय सेवा में महिलाओं की सिंदूर की लाज रखी।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश के नेता हेम नारायण सिंह, महामंत्री निरंजन शर्मा ,महामंत्री धर्मेंद्र शाह ,जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, अजय माझी, राहुल पासवान अनु सिंह, सुषमा सोनी, सुनीता कुमारी, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, राकेश कुमार, ममता मिश्रा, शत्रुघन भक्त, पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह मदन सिंह, धर्मेंद्र चौहान, रिंकू सिंह, वरुण प्रकाश, नंदन जायसवाल, जीतू कुशवाहा, शांतनु कुमार, अनूप यादव, चंदन सोनी, संस्कार कुमार, महासचिव इं प्रभास कुमार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।