Chhapra: कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सिवान द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव 2025 में सारण के दो कलाकर शुभम और अनीशा को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह अयोजन एक दिवसीय (5 अप्रैल) को सीवान में महाराजगंज के बलिया गांव के गढ देवी के मंदिर में आयोजन होगा। जिसमें अनीशा की देवी स्तुति और शुभम के भजन की प्रस्तुति होगी। शुभम उपशास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण ओम प्रकाश श्रीवास्तव से प्राप्त कर रहे हैं वहीं अनीशा की कत्थक की प्रारंभिक प्रशिक्षण छपरा में ही पंडित राजेश मिश्रा से ली है। अभी वर्तमान में कत्थक गुरु बक्शी विकाश से कत्थक की शिक्षा प्राप्त कर रही है। अनिशा जिला प्रशासन सारण के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अन्य जिलों एवं राज्यों में अपनी प्रस्तुति देती आ रही है । चाहे वो सुबह ए बनारस अस्सी घाट पे कत्थक की प्रस्तुति, भारत नृत्योत्सव, बिहार दिवस, सरस मेला, सोनपुर मेला, बसंत पंचमी महोत्सव जमुई, मकर मेला राजगीर, ऑल इंडिया डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल कोलकाता, होली महोत्सव केवायएलसी न्यू दिल्ली आदि। अभी हाल ही में अनीशा की प्रस्तुति महुआ महोत्सव वैशाली में हुई है।
शुभम भी ऐसे ही जिला प्रशासन सारण, पर्यटन विभाग बिहार सरकार के तमाम कार्यक्रम को करते आ रहे है। जैसे श्रावणी महोत्सव, सोनपुर मेला महोत्सव, मकर मेला राजगीर, युवा महोत्सव, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह, महेंद्र मिश्र जयंती समारोह आदि।
सिवान में मेंहदार महोत्सव में भी शुभम की प्रस्तुति हो चुकी हैं।
शुभम और अनीशा ने चैत्र नवरात्र महोत्सव में चयन होने पे अपने माता पिता, गुरुजन के प्रति आभार व्यक्त किए।