Chhapra: 20-सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई। सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई।
स्क्रूटनी में दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द किया गया। जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार पांडे और भारत जन जागरण पार्टी के प्रत्याशी अमर प्रसाद शामिल हैं,
इसके साथ हई दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द होने के उपरांत अब 15 विधिमान्य प्रत्याशी रह गये हैं। इसके बाद प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे जिसके बाद यह ते होगा की कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगें।
स्क्रूटनी के बाद सारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
1 ) लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
2) आरती कुमारी, निर्दलीय
3) आचार्य रोहिणी- राष्ट्रीय जनता दल
4) राजेश कुशवाहा- भारतीय लोक चेतना पार्टी
5) मो० सलीम – निर्दलीय
6) शत्रुघन तिवारी- भारतीय सार्थक पार्टी
7) ज्ञानी कुमार शर्मा- भारतीय एकता दल
8) अविनाश कुमार – बहुजन समाज पार्टी
9) राघवेंद्र प्रताप सिंह- निर्दलीय
10) राजीव प्रताप रूडी- भारतीय जनता पार्टी
11) लक्ष्मण पराव यादव – निर्दलीय
12) शेख नौसाद- निर्दलीय
13) बरुण कुमार दास- गण सुरक्षा पार्टी
14) प्रभात कुमार – निर्दलीय
15) गजेंद्र प्रसाद चौरसिया- जनहित किसान पार्टी