RJD एवं INDI गठबंधन का बंद पूर्णतः विफल: रणजीत कुमार सिंह

RJD एवं INDI गठबंधन का बंद पूर्णतः विफल: रणजीत कुमार सिंह

Chhapra: राजद एवं इंडिया गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार बंद को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने पूर्णतः विफल बताया है।

रणजीत सिंह ने कहा कि बिहार की जनता राजद एवं उसके गठबंधन के चाल-चरित्र को पहचानती है। यह लोग बिहार को लूटने वाले हैं। बिहार की जनता फिर इन्हें मौका नहीं देने वाली।  इनका बिहार बंद विफल एवं असफल रहा।

भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि राजद एवं उसके गठबंधन साथियों का बिहार बंद का ऐलान बिहार एवं बिहारीयो के दिलों में डर खौफ एवं जंगल राज की यादें ताजा कर देती है। किस तरह से जब-जब राजद द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया जाता है तब तब बिहार के व्यवसाइयों दुकानदारों को लूटा जाता रहा है। राह चलते लोगों पर लाठियां बरसाई जाती है। इन लोगों द्वारा एंबुलेंस के शीशे तक फोड़ दिए जाते रहे हैं। बिहार की जनता यह सब भुली नहीं है। आज बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार है यह सुशासन की सरकार है बिहार में अब फिर जंगलराज वापस नहीं आने वाला इनका बंद पूर्णतः असफल रहा है।  जनता ने कहीं सहयोग नहीं किया है। डर एवं खौफ से कुछ दुकानों को इन्होंने बंद करने की कोशिश की जिसे प्रशासन एवं आम जनता ने भगा दिया। राजद के चाल एवं चरित्र को जनता जान चुकी है राजद एवं इंडिया गठबंधन का दुकान बिहार में बंद हो चुकी है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें