प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में देश हित में किए ऐतिहासिक कार्य: डॉ राज भूषण निषाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में देश हित में किए ऐतिहासिक कार्य: डॉ राज भूषण निषाद

Chhapra: केंद्र में एनडीए सरकार की 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में छपरा भाजपा द्वारा लगाई गई उपलब्धियां की प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण निषाद ने किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश मे अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं।  भारत आर्थिक, सैन्य एवं वैश्विक रूप से विश्व के मानचित्र पर सशक्त एवं सबल बना है। वही देश के गरीबों के कल्याण में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश में औद्योगीकरण का विकास हुआ। गरीबों को मुफ्त अनाज राशन, शिक्षा स्वास्थ्य, आवास, चूल्हा गैस सिलेंडर देने का काम किया है। वहीं महिला किसान, युवा, वृद्ध, दलित, आदिवासी, पिछड़ों और वंचितों के विकास के लिए भी कार्य किया है।

आज देश में सबसे ज्यादा सड़के बन रहीं हैं। जहां एक तरफ मोदी सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ती है तो दूसरी तरफ आतंकवादियो का गढ़ पाकिस्तान को भी मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करती है।

बिहार सरकार के संचार प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ बिहार का गांव और पंचायतों का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब बिहार भी अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर एवं बेहतरीन बिहार बनने के कगार पर है। नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए संकल्पित है।

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। नरेंद्र मोदी ने अपने 11 साल के शासन में भारत को मजबूत एवं सशक्त बनाने का काम किया है। 11 सालों के शासनकाल में जो मजबूत एवं ऐतिहासिक निर्णय हुए वह भारत के इतिहास में अभूतपूर्व एवं अतुलनीय है। चाहे उधर 370 का निर्णय हो या फिर आतंकवादियों को उनके घर पाकिस्तान में घुसकर मारने का निर्णय हो, निश्चित रूप से भारत को सशक्त एवं सफल बनाने का निर्णय रहा है। जहां आज भारत सैन्य रूप से सशक्त एवं मजबूत बन रहा है, वही आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। यह सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है। निश्चित तौर पर इनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

बीजेपी बिहार प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में भारत की महिलाएं मजबूत एवं सशक्त हुई है। आज उन्होंने गांव तक की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज भारत में जितने भी योजनाएं बन रही हैं महिलाओं को केंद्र में रखकर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री के 11 साल का ही देन है कि भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती के साथ अपनी पहचान बना रही है, पूरी दुनिया ने देखा की ऑपरेशन सिंदूर में देश की वीर महिला सेनाओं ने आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुफैल अहमद कादरी, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, उपाध्यक्ष अनु सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विकास गुप्ता, कृष्णा राम, पूर्व महामंत्री शत्रुघ्न भक्त, शान्तनु सिंह, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, जीतू कुमार, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, नीलम भारती, प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुरंजन कुमार, शुभम वर्मा, नितेश पाण्डेय, आर्य सुमंत, रवि भुषण मिश्रा, रिंकू सिंह, आदित्य कुमार छोटु, दीपक शर्मा, भरत मांझी सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें