Chhapra: नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से नवोदय विद्यालय के कक्षा XI (ग्यारहवीं) में सीधे नामांकन हेतु 22 जुलाई 2023 को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा में सम्मलित होने हेतु इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक www.navodaya.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई 2023 तक करवा सकते है।
इस संबंध में विशेष जानकारी हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण, छपरा से सम्पर्क कर किया जा सकता है।