अब गाजीपुर में भी 2 मिनट रूकेगी बलसाड़-मुजफ्फरपुर-बलसाड़ श्रमिक एक्सप्रेस
Chhapra; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु साप्ताहिक गाड़ी संख्या 19051/19052 बलसाड़-मुजफ्फरपुर-बलसाड़ श्रमिक एक्सप्रेस का 02 मिनट का स्थाई ठहराव गाजीपुर सिटी स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
परिणामस्वरूप साप्ताहिक गाड़ी संख्या 19051 बलसाड़-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक श्रमिक एक्सप्रेस दिनांक 08 सितम्बर 2025 से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 00:59 बजे पहुँचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 01:01 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी यात्रा में साप्ताहिक गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-बलसाड़ श्रमिक एक्सप्रेस दिनांक 09 सितम्बर 2025 से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 01:05 बजे पहुँचक दो मिनट का ठहराव लेकर 01:07 बजे प्रस्थान करेगी।