नागेन्द्र कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण के जिलाध्यक्ष

नागेन्द्र कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण के जिलाध्यक्ष

Chhapra: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण जिला इकाई की बैठक रविवार को राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडेमी, भगवान बाजार छपरा के सभागार में आयोजित अपनी आम सभा में सर्वसम्मति से नागेन्द्र कुमार वर्मा को सत्र 2025-28 के लिए जिला अध्यक्ष चुना है। इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर तब जब बिहार में जातीय समीकरणों और सामाजिक संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिन्हा, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रभारी मनहर कृष्ण अतुल एवं प्रदेश संगठन मंत्री अमरेश प्रसाद गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। संयोजक प्रिंस राज ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त  महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण और चित्रगुप्त वंदना के गायन के साथ हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने नागेन्द्र कुमार वर्मा की नियुक्ति पर बोलते हुए बताया कि वर्मा विगत 53 वर्षों से चित्रगुप्त समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं और उनके द्वारा समाज के लिए कई सकारात्मक कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नागेन्द्र वर्मा छपरा चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष भी हैं और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आजीवन सदस्य हैं। उनकी यह लंबी सेवा और अनुभव, उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बनाता है, खासकर जब संगठन अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार करना चाहता है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि राज्य के सभी 38 जिलों में अभियान चलाकर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाना है। यह कवायद बिहार में विभिन्न सामाजिक समूहों को संगठित करने और उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रदेश के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा को सारण जिला इकाई की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने के लिए प्राधिकृत किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आजीवन एवं सक्रिय सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रो० अनिलेश्वर माधव, प्रो० अजीत कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार वर्मा, राकेश नारायण सिन्हा, प्रभाकर रंजन वर्मा, अभिषेक रंजन, सुनील कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, रविश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार भास्कर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, पंकज कुमार वर्मा, अमरेन्द्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार, सागर कुमार, मनीष रंजन, शैलेश कुमार, विकाश कुमार सहित सारण जिले के कई प्रमुख चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

महासभा की अगली बैठक 13 जुलाई को आहूत की गई है, जिसमें कार्यकारिणी के गठन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। नागेन्द्र कुमार वर्मा की नियुक्ति कायस्थ समाज के भीतर एकीकरण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें