Chhapra: 23 जून रात्रि करीब 08.30 बजे अवतारनगर थानान्तर्गत ग्राम प्रतापपुर में एक महिला के शौच जाने के क्रम में कुछ लड़कों द्वारा गैंगरेप की घटना कारित की गयी तथा उसका वीडियो बनाया घटना का वीडियो वायरल होने के उपरान्त पीडिता के द्वारा घटना के संबंध में को महिला थाना छपरा में लिखित आवेदन दिया गया। पीडिता द्वारा समर्पित लिखित आवेदन के आधार पर 03 नामजद और 03 अज्ञात के महिला थाना कांड 50/21 29.06.2021 धारा 376 (D) एवं 67 I.T. ACT. दर्ज किया गया।
गैंगरेप की घटना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में कांड के त्वरित उद्भेदन / अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर सारण के नेतृत्व में SIT का गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में SIT द्वारा घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों
1. ढेला महतो उर्फ मुकेश महतो जोधा महतो
2. हरिओम महतो जंगबहादुर महतो
दोनो प्रतापपुर थाना अवतारनगर जिला सारण को दिनांक- 02.07. 2021 को कर पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के क्रम में गिरफतार दोनों द्वारा अपना दोष स्वीकार करते हुए घटना के सम्बंध में बताया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में बयान कराया जा चुका है। घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु छापामारी की जा रही है। कांड का त्वरित रूप से अनुसंधान पूर्ण कर त्वरित विचारण कराकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1. ढेला महतो उर्फ मुकेश महतो पिता जोधा महतो सा०- प्रतापपुर थाना अवतारनगर जिला सारण।
2. हरिओम महतो पिता- जंगबहादुर महतो दोनो सा०- प्रतापपुर अवतारनगर 





