सारण तटबंध के पथ को डबल लेन किए जाने को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
chhapra: सारण जिलाधिकारी अमन समीर, अभियंता प्रमुख, जल संसाधन विभाग, बिहार तथा मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज क्षेत्र द्वारा रविवार दिनांक 29.12.2024 को सारण तटबंध के 40.00 km से 80.00 km तक पथ को डबल लेन किए जाने के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उक्त पथ को डबल लेन किये जाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, छपरा तथा कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर, अंचलाधिकारी, मकेर भी उपस्थित थे।