टीबी उन्मूलन के लिए केंद्रीय टीम ने सारण में किया निरीक्षण

टीबी उन्मूलन के लिए केंद्रीय टीम ने सारण में किया निरीक्षण

• तीन सदस्यीय टीम जांच करने के लिए पहुंची मकेर
• जिले के 15 प्रखंडों में चल रहा सर्वे का कार्य
• कांस्य पदक के लिए प्रस्तावित है सारण जिले का नाम


Chhapra:  जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में समुदाय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से संकल्पित है। इसी कड़ी में जिले में 15 प्रखंडों में सर्वे किया जा रहा है। बुधवार को तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची। सारण जिले के मकेर प्रखंड के भट्टा गांव में केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर टीम के सदस्यों ने जानकारी एकत्रित किया। इस गांव में टीबी के मरीजों से मिलकर फिडबैक लिया। मरीज से इस बात की जानकारी ली गयी कि अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट अच्छे तरीके से किया गया है या नहीं। मरीज को दी जानेवाली राशि का भुगतान समय पर हो रहा है या नहीं। पहले की तुलना अब मरीज का क्या स्थिति है। इस बात की जानकारी ली गयी। इसके साथ हीं मरीज के परिजनों से भी पूछताछ किया गया। इस टीम में सेंट्रल टीबी डिविजन के तकनिकी पदाधिकारी, सर्विलांस डॉ. रंजित प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. परेजा, डॉ. उमेश त्रिपाठी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने फील्ड में सर्वे का कार्य कर रहे वालेंटियर से भी मुलकात कर जानकारी लिये। समुदाय के लोगों को किस तरह से टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है या नहीं इन सभी बिन्दुओं पर जांच की गयी। इस दौरान सीडीओ डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, डीपीसी टीबी हिमांशु शेखर, डब्लयूएचओ कंसल्टेंट डॉ. रणवीर चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

जिले में चल रहा सर्वेक्षण का कार्य:
सीडीओ डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि आईसीएमआर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की टीम के नेतृत्व में जिले के 15 प्रखडों में टीबी मरीजों के संबंध में सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर दो-दो स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनायी गयी है। केंद्र सरकार की टीम के निर्देश पर सभी टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 15 दिनों तक लोगों के सैंपल लेगी। जांच के बाद पॉजिटिव आने पर इलाज की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। सर्वे के लिए केंद्र सरकार के द्वारा जिले के 15 प्रखंडों के एक-एक गांव का चयन किया गया है। दो सदस्यीय सर्वे टीम बनायी गयी है। सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर सर्वे टीम को रवाना किया है। यह टीम 15 दिनों तक सर्वे करेगी। इसके लिए जिले के रिविलगंज, जलालपुर, मढौरा, सोनपुर, मांझी, बनियापुर, रिविलगंज, छपरा सदर, गड़खा, एकमा, मशरक, अमनौर, दरियापुर, दिघवारा प्रखंड के एक-एक गांवों का चयन किया गया है।
सारण जिले को मिलेगा कांस्य पदक:
स्वास्थ्य विभाग ने टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने के लिए 2022 सब नेशनल सर्टिफिकेशन के तहत मिलने वाले कांस्य पदक (ब्रांज मेडल) के लिए सारण जिले के नाम को प्रस्तावित किया है। टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने के लिए जिले को कांस्य पदक के लिए राज्य द्वारा नाम को प्रस्तावित कर केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। जिले को कांस्य पदक मिलने की पूरी संभावना है। हमलोगों ने बेहतर कार्य किया है। अगर सर्वे में हम लोग सफल होते हैं, तो 24 मार्च को मेडल मिल जायेगा।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें