Chhapra: जय – ब्रज स्मृति फाउंडेशन के द्वारा आगामी 5 अप्रैल को भू. पूर्व चेयरमैन, छपरा नगरपालिका एवं सदस्य बिहार विधान परिषद स्व ब्रजेन्द्र बहादुर की 120 वीं जयंती समारोह अयोजित की गई है।
जयंती समारोह में उनके पैतृक ग्राम डुमरसन में अद्भुत नाथ बाबा की विशेष पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण होगा। साथ ही दौलतगंज में आशेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया जाएगा। उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण होगा।
साथ ही जय-ब्रज स्मृति दौलतगंज में समारोह एवं मेधावी छात्रों को पारितोषिक एवं पुरस्कार वितरण ब्रजेन्द्र बहादुर पथ का लोकार्पण, चेयरमैन साहेब का निवास, दौलतगंज में होगा।
वहीं सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में ब्रजेन्द्र बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कॉलेज विकास की कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।
इस आशय की जानकारी अध्यक्ष प्रो. उमा सिन्हा एवं सचिव प्रवीर कृष्ण (आई.ए.एस (सेवा निवृत) ने दी।