Chhapra: जिला उर्दू भाषा कोषांग के द्वारा जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू-सेमिनार-मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन 8 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण के सभागार में आयोजित किया जाएगा.

जानकारी जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने दी.

0Shares

Chhapra: सारण जिला परिषद के इंजीनियर के सरकारी आवास और गरखा के मोतिराजपुर में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है. छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है.

निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मऊआर और विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने इंजीनियर शम्भूनाथ सिंह के छपरा, गड़खा और पटना स्थित ठिकानों पर निगरानी की है.

डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि जिला परिषद के अभियंता शम्भूनाथ सिंह के छपरा शहर और उनके पैतृक आवास गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गाँव मे निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है.

छपरा स्थित सरकारी आवास पर निगरानी डीएसपी सुरेंद्र मऊआर और गड़खा स्थित पैतृक घर पर डीएसपी कन्हैया लाल के नेतृत्व में छानबीन जारी है. फिलहाल निगरानी को क्या कुछ हांथ लगा है इसकी जानकारी नही मिल सही है.

0Shares

Chhapra: यूक्रेन मे फँसे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों के परिजनो से मिलने और उन्हें सरकार द्वारा स्वदेश वापस लाने हेतु किये जा रहे कार्यों को बताने के लिये जिला भाजपा अध्यक्ष ने 5 टोली बनायीं है. 

इसके लिए सोनपुर और परसा के लिए जयशंकर बैठा, मुकेश गिरी और नीतु सिंह. गड़खा और अमनौर के लिए संजय सिह, विजय सिंह, अजय माँझी. मढ़ौड़ा और तरैया के लिए लाल बाबू कुशवाहा, प्रियंका सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय. बनियापुर और एकमा ब्रजमोहन सिंह, रामाशंकर मिश्र, उमेश तिवारी माँझी और छपरा, सीमा सिंह, हेमनारायण सिह, देवेन्द्र सिंह.

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया इसके अतिरिक्त जिस क्षेत्र में यह टीम जायेगी वहाँ के भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, विधान पार्षद को भी आग्रह करके साथ लेगें. प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष और जिला के सभी पदाधिकारी भी उस क्षेत्र मे साथ रहे यह भी टीम के लोगों का दायित्व है.

0Shares

Chhapra: यूक्रेन में वर्तमान संकट की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों और निवासियों की सकुशल वापसी के लिए राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन सारण पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सारण जिला के छात्र, निवासी के लिए सारण समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 06152-245023 पर 24 घंटे कार्यरत है. उक्त जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि आज भी यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर मुलाकात की. यूक्रेन में फंसे दो सारण निवासी अभिषेक कुमार एवं अमित कुमार सिंह कुशलपूर्वक अपने घर वापस आ गए. इस प्रकार अब तक कुल 16 सारण निवासी अपने घर सकुशल पहुंच गए हैं. 11 सारण वासियों को अभी वापस आना बाकी है.

0Shares

Chhapra: नयागांव थाना अंतर्गत ग्राम डुमरी पंचायत में ट्रैक्टर के इंजन मे आग लगने से अफरातफरी मच गयी. ट्रैक्टर में आग लगने की सूचना  पाकर नयागांव थाना MT वाहन मौके पर पहुँची और आग को पूर्ण रूप से
बुझा दिया.

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों के अनुसार ट्रैक्टर के पलटने के कारण तेल की टंकी लीक हो गयी जिससे आग लग गयी. जिसे अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से तुरंत बुझा दिया गया.  A valid URL was not provided.

0Shares

Chhapra: यूक्रेन में वर्तमान संकट की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों और निवासियों की सकुशल वापसी के लिए राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सारण जिला के छात्र, निवासी के लिए सारण समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 06152-245023 पर 24 घंटे कार्यरत है.

जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के आदेश अनुसार आज भी यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर मुलाकात की इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एकमा के द्वारा यूक्रेन में फंसे सारण निवासी संदीप कुमार के घर जाकर उनके परिवार वालों से संपर्क किया गया और बिहार सरकार जिला प्रशासन सारण के द्वारा यूक्रेन संकट के कारण फंसे हुए छात्रों को वापस लाने हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया.

इसी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी पानापुर द्वारा विश्वजीत कुमार के पिता से मिलकर जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया. श्री विश्वजीत कुमार के पिता जी ने बताया कि उनका पुत्र सकुशल युक्रेन से दिल्ली पहुंच गया है और वह ग्वालियर, मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान कर चुका है. आज यूक्रेन में फंसे दो सारण निवासी विकास कुमार एवं अमीर सोहेल अंसारी सकुशल अपने घर वापस आ गए.

इस प्रकार अब तक कुल 14 सारण निवासी अपने घर सकुशल पहुंच गए हैं.

A valid URL was not provided.

0Shares

Chhapra: सारण पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर भेल्दी थानान्तर्गत खरिदाहॉ कोल्ड स्टोरेज के पास लूट की योजना बना रहे मोस्ट वांटेड अपराधकर्मी सौरभ कुमार एवं उसके अन्य तीन साथी अपराधकर्मी कप गिरफ्तार किया है.
इस दौरान बिट्टु कुमार, पिन्टु कुमार, मो ० इरफान को एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा एवं छह जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके संदर्भ में भेल्दी थाना कांड संख्या – 65/22 दर्ज है.
गिरफ्तार अपराधकर्मी सौरभ कुमार एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी, ठगी के मामलों में वांछित था तथा एक बड़ा गिरोह बनाकर छपरा के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम दे रहा था.  गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर जिले के विभिन्न थानों से चोरी किये गये 5 मोटर साईकिल बरामद किया गया हैं.
गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा इसी माह में दिघवारा थानान्तर्गत दो व्यक्तियों से ड्रोन कैमरा का साटा करके ड्रोन कैमरा जबरन ले लिया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा विभिन्न घटनाओं में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों एवं लूट / चोरी / ठगी किये गये वस्तुओं के संदर्भ में बताया गया है, जिसके संदर्भ में गिरफ्तारी एवं बरामगी हेतु कार्रवाई की जा रही है.
गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता :
1. सौरभ कुमार पिता – अलिखेश सिंह सा० थाना – भेल्दी , जिला- सारण ।
2. बिट्टु कुमार पिता- हरेन्द्र राम , सा० चान्द कुदरिया , थाना- मशरक , जिला – सारण ।
3. पिन्टु साह पिता- लगन देव साह , सा० पचरूखी थाना – भेल्दी , जिला – सारण ।
4. मो० इरफान पिता- रियाजुदीन सा०- परवरपुर थाना- परसा जिला – सारण ।
बरामदगी 
1. देशी कट्टा :01
2. देशी पिस्टल :01
3. जिन्दा कारतूस :06
4. मोटरसाइकिल : 06
5. मोबाइल : 04
गिरफ्तार अपराधकर्मी सौरभ कुमार का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहासः
1. भेल्दी थाना कांड संख्या -242 / 21 दिनांक -04.08.21 , धारा -147 / 148 / 149 / 341 / 323 / 447 / 354 ( बी ) / 504 / 506 भा0 द0 वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
2. भेल्दी थाना कांड संख्या -367 / 21 दिनांक 18.11.21 धारा- 25 ( 1- बी ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट ।
3. भेल्दी थाना कांड संख्या- 65/22 दिनांक- 02.03.22 धारा -399 / 402 / 413 / 414 भा0द0 वि0एवं 25 ( 1- बी ) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट ।
4. अमनौर थाना कांड संख्या – 272/21 दिनांक 20.10.21 धारा 341 / 323/354 / 379 / 385 / / 504 / 506 / 34 भा0 द 0 वि0।
5. परसा थाना कांड संख्या – 351 / 21 दिनांक- 22.09.21 धारा -392 भा0 द0 वि0 ।
6. परसा थाना कांड संख्या -396 / 21 दिनांक- 11.11.21 धारा 392 भा0 द0 वि0 ।
7. परसा थाना कांड संख्या -401 / 21 दिनांक- 17.11.21 , धारा -392 भा0 द0 वि0 ।
8. दिघवारा थाना कांड संख्या – 33 / 22 , दिनांक 29.01.22 धारा -379 / 420 / 406 भा0 द0 वि0 ।
9. दिघवारा थाना कांड संख्या – 49 / 22. दिनांक -12.02.22 . धारा -406 / 420 / 392 / 34 भा0 द0 वि0। 9. परसा थाना कांड संख्या -380 / 21 दिनांक -24.10.21 धारा -392 भा 0 द 0 वि 0 ।
» गिरफ्तार अपराधकर्मी पिंटु कुमार एवं मो 0 इरफान का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास :
1. सोनपुर थाना कांड संख्या -595 / 21 दिनांक- 12.10.21 , धारा -379 मा0द0वि0 ।
2. सोनपुर थाना कांड संख्या – 746 / 21 , दिनांक 15.12.21 धारा -379 भा0द0वि0।
3. दिघवारा थाना कांड संख्या – 08 / 22 , दिनांक 03.01.22 धारा 379 भा0द0वि0।
4. दिघवारा थाना कांड संख्या 61/22 दिनांक -21.02.22 , धारा -379 भा0 द0 वि0 ।
5. दरियापुर थाना कांड संख्या – 118 / 22 , दिनांक 01.03.22 धारा -379 भा0 द0 वि0।
6. दिघवारा थाना कांड संख्या – 66 / 22 , दिनांक -28.02.22 , धारा 379 भा0 द0 वि0 ।
0Shares

Chhapra: बिहार विधान परिषद के रिक्त 24 स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है. 9 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होना है. 4 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 16 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकेंगे. 21 मार्च तक कैंडिडेट अपनी उम्मीदवारी से अपने नाम की वापसी ले सकते हैं तथा 7 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

लिहाजा राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियाँ तेज है और चुनाव में रुचि रखने वाले जोड़ घटाव करने में व्यस्त. ऐसे में एक उत्सव की तैयारी फिर से प्रारम्भ हो गयी है. विभिन्न दलों ने इन सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है.

सारण सीट की बात की जाय तो बीजेपी के निवर्तमान सदस्य सचिदानंद राय फिर चुनाव मैदान में हैं. राजद के एमएलसी उम्मीदवार के रूप में सुधांशु रंजन हैं जबकि सुशांत कुमार सिंह काँग्रेस का समर्थन पा अपनी किस्मत आजमा रहें हैं.

बता दें कि अप्रत्यक्ष निर्वाचन के इस फॉर्मेट में पंचायत प्रतिनिधि जैसे जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य सहित नगर निकाय मसलन नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के सदस्य, छावनी बोर्ड के सदस्य तथा स्थानीय विधायक व सांसद मतदाता होते हैं. सारण क्षेत्र में इनकी कुल संख्या 5451 है. प्रखंडवार मतदाताओं का व्योरा निम्न प्रकार है-
प्रखंड         ZPS PSS GPS GPM कुल

लहलादपुर   1          11     113     8       133
बनियापुर     4         35    352    25      416
एकमा          3         25    254   18       310
मांझी            4         34    330   23      391
रिविलगंज     1         11     105     9       126
जलालपुर      2        20    206    14     242
नगरा             1         15     150    10      176
छपरा सदर   3        28     280    21     332
पानापुर         2         15      153    11       181
मशरक          2         22     217     15     256
इशुआपुर       2          19     184    13     218
तरैया              2          18      183   13      216
अमनौर          3          26      262   18     309
मढ़ौरा             3          30     300    21      354
गड़खा             3          35      348   23      409
मकेर                1           12      116      8        137
परसा               2            19      182    13       216
दरियापुर          4           34       328    22     388
दिघवारा         1         14           138      10     163
सोनपुर           3          30         300     23     356
                      ——   —–   ——       —-    ——
             कुल= 47        453       4501     318   5319

नगर निगम छपरा- 44

नगर पंचायत रिविलगंज- 20
नगर पंचायत मढ़ौरा- 15
नगर पंचायत दिघवारा- 18
नगर पंचायत सोनपुर- 21
——-
कुल= 74

10 विधायक , 2 एमएलसी, 2 सांसद =14

0Shares

Chhapra: बसडीला-जलालपुर पथ पर लोग बुधवार सुबह से ही जाम से जूझ रहें हैं. बसडीला रेलवे क्रासिंग से हसुलाही बाजार तक चार किलोमीटर तक लेगे महाजाम से आम लोगों को भारी समस्या से जूझना पड़ा.

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ट्रक सुबह साढे पांच बजे से समाचार प्रेषण तक खड़े थे. इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बसडीला की ओर ढाला से सटे एक ट्रक बीती रात 11.30 बजे से खराब हो गया है. जिसके कारण एन एच 531 पर एन आर एल पेट्रोल पम्प से पियानो पोखरा तक, वही बसडीला ढाला से हसुलाहीं बाजार तक एक तरफ सैकड़ो ट्रक खड़ा होने पर विवश. हैं. आवागमन बसडीला जलालपुर मे पूरी तरह ठप्प है. वहीं खराब पड़े ट्रक को बनाने के लिए मिस्त्री लगे हुए हैं. A valid URL was not provided.

0Shares

मशरक: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल, पटना रेफर

मशरख: मशरक-छपरा मुख्य पथ एसएच- 90 पर मशरक कमला कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार भाग गया. जिससे बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव के शिवनरेश सिंह के 26वर्षीय पुत्र राहुल कुमार जबकि दूसरा पूर्वी चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव के प्रमोद पटेल के 24वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार पटेल बताया गया.

इसे भी पढ़े…

शिव मंदिर में दो वर्षों बाद लगा मेला, 4 बजे सुबह से ही जुट गई श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि: शिव बारात में कोरोना भी बना बाराती

घायलों को बिहार विधान सभा में सतारूढ दल के उपमुख्य सतेचक व भाजपा विधायक जनक सिंह के उपस्थिति में मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौजूद है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅ एसके विद्यार्थी ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.A valid URL was not provided.

0Shares

शिव मंदिर में दो वर्षों बाद लगा मेला, 4 बजे सुबह से ही जुट गई श्रद्धालुओं की भीड़

Chhapra: महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक शिवालयों में भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ थी. मंगलवार को सभी शिवालयों में एक समान स्थिति थी. सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट पर जमे थे. सुबह पट खुलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रवेश कर भगवान शिव पर दूध, जल, बेलपत्र, भाग, धतूरा और फल का जलाभिषेक किया.

जिले के मढौरा के शिलहौरी, जनता बाजार के ढोढनाथ, रसूलपुर के महेंद्र नाथ बाबा सहित शहर के धर्मनाथ मंदिर में भक्तों के बेताहाशा भीड़ उमड़ी थी. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच महिला, पुरुष एवं बच्चों ने जलाभिषेक का पूजा अर्चना की.

इस अवसर पर कई मंदिरों के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया था. जहां महिलाओं ने जमकर खरीददारी की. दो वर्षों बाद कोविड के माहौल से पूरी तरह निजात पाने के बाद धूम धाम से मंदिरों में महाशिवरात्रि का आयोजन किया गया था. हर तरह बमबम भोले और हरहर महादेव के नारों से शिवालय गूंज उठा था.A valid URL was not provided.

0Shares

जलालपुर: बसडिला जलालपुर मुख्य मार्ग पर कोल्हापुर मठिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला पुर मठिया गांव के 70 वर्षीय राम आशीष तिवारी के रूप में की गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस जिला जलालपुर मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।इतना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर रोड जाम हटवाया लगभग 2 घंटे बाद आवागमन प्रारंभ हुआ। थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार राम आशीष तिवारी वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं तीन पुत्री की जिम्मेवारी पर थे। ग्रामीणों ने गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क अच्छे होने की वजह से मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन यहां से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। जिससे दुर्घटना होती है। अधिकारियों ने ग्रामीणों की इस मांग को बड़े अधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

0Shares