जलालपुर: बसडिला जलालपुर मुख्य मार्ग पर कोल्हापुर मठिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला पुर मठिया गांव के 70 वर्षीय राम आशीष तिवारी के रूप में की गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस जिला जलालपुर मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।इतना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर रोड जाम हटवाया लगभग 2 घंटे बाद आवागमन प्रारंभ हुआ। थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।
छपरा: अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
A valid URL was not provided.
2022-02-28