Chhapra: विधान परिषद की स्थानीय निकाय चुनाव में सारण सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने धर्मेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. रविवार को एनडीए के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी.

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बहुत कार्य किया है. बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों को मान सम्मान मिले इसके लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिनका असर है कि आज बड़ी संख्या में महिलाऐं भी पंचायत प्रतिनिधि हैं. 

उन्होंने कहा कि गठबंधन ने धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है. जिन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे.

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं एवं समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्हें विश्वास है की प्रतिनिधि इन्हें भारी बहुमत से चुनाव जीता कर विधान परिषद में भेजने का काम करेंगे.

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि सभी एनडीए कार्यकर्ता एकजुट है धर्मेंद्र सिंह को सारे लोग मिलकर जिताने का काम करें.

जदयू के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है हम सभी मिलकर धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद भेजने का काम करेंगे.

विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह की जीत निश्चित है और सभी मिलकर इसे सुनिश्चित कर देंगे.

भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार पूर्व विधायक और अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि कि भाजपा हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है इसीलिए आज पंचायत स्तरीय विधान पार्षद के चुनाव में भाजपा ने एक युवा एवं समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह को भाजपा का विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है और इनकी जीत सुनिश्चित है.

एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मैं समाज सेवा के कार्यों को करते आ रहा हूं. एनडीए सरकार पंचायत स्तर से लेकर देश स्तर तक जनता से जुड़े कार्यों कर रही है. मैं राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं जिन्हें उन्होंने मुझे विधान परिषद के चुनाव में सारण से प्रत्याशी बनाने का काम किया है.

इस अवसर पर भाजपा के अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जदयू के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जदयू ने पूर्व अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू प्रवक्ता बृजेश कुमार सिंह समेत गठबंधन के नेता उपस्थित थें.

0Shares

भाजपा के सारण से एमएलसी प्रत्याशी होंगे धर्मेंद्र कुमार सिंह

Chhapra: आगामी बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सारण सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है. भाजपा ने सारण सीट से धर्मेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्यशी बनाया है.

शुक्रवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय ने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमे सिवान से मनोज कुमार सिंह और सारण से धर्मेंद्र कुमार सिंह का नाम शामिल है.

0Shares

चार राज्यों में पार्टी की जीत विकास और विश्वास की जीत है: सिग्रीवाल

जलालपुर : चार राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत विकास और विश्वास की जीत है. लोगों ने जाति धर्म और अगड़ा पिछड़ा के पिंजरे से निकलकर के भाजपा को जिताया है उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर में अपने आवास पर कही.

वे जीत का जश्न मनाने के लिए इक्ट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओ के समूह को सम्बोधित कर रहे थे.भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अबीर गुलाल लगा तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. उन्होने कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए कहा कि चार राज्यों की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास जताया है. योगी आदित्यनाथ ने 37 सालों का पुराना इतिहास स्थापित किया है.

2017 में सरकार बनी थी और पुनः 2022मे सरकार बन रही है. जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए अपना आशीर्वाद दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व संरक्षण तथा दिशा निर्देश में राज्य का उत्तरोत्तर विकास होगा. लोगो को गुंडाराज से मुक्ति मिलेगी. राज्य का सर्वांगीण विकास होगा. भाजपा की बड़ी जीत में राज्य के विकास के साथ लोगों का सम्मान भी जुड़ा हुआ है. इस जीत मे प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास जुड़ा है.

मौके पर वरिष्ठ नेता वॄजमोहन सिंह, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, उमेश तिवारी, हेम नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, गुड्डू चौधरी, उपप्रमुख संजय यादव, पंकज सिंह, निलेश सिंह सहित कई अन्य भी थे.

0Shares

Chhapra: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश ने उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद से मुलाकात कर राशन कार्ड बनाने को लेकर आग्रह किया है।

वरुण प्रकाश ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा विगत 2 महीने से छपरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न निःशुल्क जन सुविधा कैंप लगाकर लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस कैंप में राशन कार्ड को लेकर अब तक कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गरीबों असहाय लोगों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पहुंचे इसके लिए कैंप प्रतिदिन नगर निगम के क्षेत्रों में लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कई महत्वकांक्षी योजना का लाभ इसके माध्यम से दिया जा रहा है।

राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, ई श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि आवेदन किया जा रहा है और निःशुल्क कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। छपरा नगर निगम क्षेत्र के नई बाजार, मासूमगंज, गुदरी बाजार, बिचला तेलपा, दहियावां, हुस्से छपरा, बिचला तेलपा आदि में कैंप लगाकर लोगों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में भाजपा की जीत पर पार्टी के जिला कार्यालय मड़इन जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने नेतृत्व में जश्न मनाया.

जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया कि चार राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है. इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व में लोगो ने विश्वास व्यक्त किया है तभी प्रचंड जीत मिली है. साथ ही इन प्रदेशों के सभी कार्यकर्त्ताओ ने जो परिश्रम किया है उसका परिणाम यह जीत है. इन चार राज्यों के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया की जाति धर्म से उपर उठकर नरेंद्र मोदी ने जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया था उसको जनता ने आत्मसात कर लिया है.

इस अवसर पर प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, रणजीत सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी ठाकुर, महामंत्री शान्तनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, श्याम बिहारी अग्रवाल, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक वरुण प्रकाश, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, किसान प्रकोष्ठ संयोजक बबलू मिश्रा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न भगत, कुँवर बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, अनुप यादव, अनिल यादव, शत्रुघ्न चौधरी, गंगोत्री प्रसाद, राजेश कुमार, गणेश गोकुल आदि सम्मलित हुए.

0Shares

विधान परिषद चुनाव: नामांकन के पहले दिन लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया पर्चा

Chhapra: विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन के लिये नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी.

नामांकन के पहले दिन एक प्रत्याशी ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. मढ़ौरा के जादो रहीमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

आपको बता दें कि नामांकन की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी. मतदान 4 अप्रैल को है.

0Shares

Chhapra: विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन के लिये नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी.

नामांकन के पहले दिन एक प्रत्याशी ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. मढ़ौरा के जादो रहीमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

आपको बता दें कि नामांकन की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी. मतदान 4 अप्रैल को है.

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से न्यामिका वर्मा को कैंसर रोग के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता चिकित्सा कोष से 2,80,000 राशि उपलब्ध करायी गयी है.

सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एक शिष्टमण्डल जिनमे बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिवान जिला प्रभारी मदन कुमार सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के घर जाकर स्वीकृति पत्र परिजन को दिया.

स्वीकृति पत्र देने के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पीड़ित परिवार से मोबाइल पर पीड़ित के परिजन से पीड़ित के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की. 

0Shares

Chhapra: यूक्रेन मे फँसे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों के परिजनो से मिलने और उन्हें सरकार द्वारा स्वदेश वापस लाने हेतु किये जा रहे कार्यों को बताने के लिये जिला भाजपा अध्यक्ष ने 5 टोली बनायीं है. 

इसके लिए सोनपुर और परसा के लिए जयशंकर बैठा, मुकेश गिरी और नीतु सिंह. गड़खा और अमनौर के लिए संजय सिह, विजय सिंह, अजय माँझी. मढ़ौड़ा और तरैया के लिए लाल बाबू कुशवाहा, प्रियंका सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय. बनियापुर और एकमा ब्रजमोहन सिंह, रामाशंकर मिश्र, उमेश तिवारी माँझी और छपरा, सीमा सिंह, हेमनारायण सिह, देवेन्द्र सिंह.

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया इसके अतिरिक्त जिस क्षेत्र में यह टीम जायेगी वहाँ के भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, विधान पार्षद को भी आग्रह करके साथ लेगें. प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष और जिला के सभी पदाधिकारी भी उस क्षेत्र मे साथ रहे यह भी टीम के लोगों का दायित्व है.

0Shares

Chhapra: बिहार विधान परिषद के रिक्त 24 स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है. 9 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होना है. 4 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 16 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकेंगे. 21 मार्च तक कैंडिडेट अपनी उम्मीदवारी से अपने नाम की वापसी ले सकते हैं तथा 7 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

लिहाजा राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियाँ तेज है और चुनाव में रुचि रखने वाले जोड़ घटाव करने में व्यस्त. ऐसे में एक उत्सव की तैयारी फिर से प्रारम्भ हो गयी है. विभिन्न दलों ने इन सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है.

सारण सीट की बात की जाय तो बीजेपी के निवर्तमान सदस्य सचिदानंद राय फिर चुनाव मैदान में हैं. राजद के एमएलसी उम्मीदवार के रूप में सुधांशु रंजन हैं जबकि सुशांत कुमार सिंह काँग्रेस का समर्थन पा अपनी किस्मत आजमा रहें हैं.

बता दें कि अप्रत्यक्ष निर्वाचन के इस फॉर्मेट में पंचायत प्रतिनिधि जैसे जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य सहित नगर निकाय मसलन नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के सदस्य, छावनी बोर्ड के सदस्य तथा स्थानीय विधायक व सांसद मतदाता होते हैं. सारण क्षेत्र में इनकी कुल संख्या 5451 है. प्रखंडवार मतदाताओं का व्योरा निम्न प्रकार है-
प्रखंड         ZPS PSS GPS GPM कुल

लहलादपुर   1          11     113     8       133
बनियापुर     4         35    352    25      416
एकमा          3         25    254   18       310
मांझी            4         34    330   23      391
रिविलगंज     1         11     105     9       126
जलालपुर      2        20    206    14     242
नगरा             1         15     150    10      176
छपरा सदर   3        28     280    21     332
पानापुर         2         15      153    11       181
मशरक          2         22     217     15     256
इशुआपुर       2          19     184    13     218
तरैया              2          18      183   13      216
अमनौर          3          26      262   18     309
मढ़ौरा             3          30     300    21      354
गड़खा             3          35      348   23      409
मकेर                1           12      116      8        137
परसा               2            19      182    13       216
दरियापुर          4           34       328    22     388
दिघवारा         1         14           138      10     163
सोनपुर           3          30         300     23     356
                      ——   —–   ——       —-    ——
             कुल= 47        453       4501     318   5319

नगर निगम छपरा- 44

नगर पंचायत रिविलगंज- 20
नगर पंचायत मढ़ौरा- 15
नगर पंचायत दिघवारा- 18
नगर पंचायत सोनपुर- 21
——-
कुल= 74

10 विधायक , 2 एमएलसी, 2 सांसद =14

0Shares

पटना: बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि यह बजट बिहार की जनता को बेरोजगार व कर्जदार बनाने वाला बजट है. यह दुनिया का पहला बजट है जहां सरकार ज्यादा कर्ज लेकर जनता को कर्जदार बनाने पर अपनी पीठ थपथपा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के इस बजट में नौजवान और मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं है. साथ ही औद्योगिक विकास के नाम पर यह बजट आकड़ो की झूठी जालसाजी है.

कोंग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सूबे में आधारभूत संरचना के नाम पर बहुत बड़ा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का कामनीतीश सरकार द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह बजट शुद्ध रूप से बिहार सरकार की अदूरदर्शी नीति का रिफ्लेक्शन है. उन्होंने कहा कि आमदनी अठन्नी और खर्चा डेढ़ रुपैया जैसा बजट पेश किया है बिहार के वित्त मंत्री और बिहार की सरकार ने.

0Shares

यूक्रेन से बिहारवासियों को लाने के लिए नीतीश कुमार की पहल, राज्य सरकार देगी पूरा खर्च

Bihar: यूक्रेन से बिहारवासियों को लाने के लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है. इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद.

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2156110647886850&id=213670778797523
शनिवार को यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी.

A valid URL was not provided.
0Shares