मुंबई, 22 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे चली इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया है कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच जल संसाधन, दूध की कीमतें और चीनी मिलों के कुछ लंबित मुद्दों समेत कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शरद पवार सीएम शिंदे से मिलने सह्याद्रि अतिथि गृह पर पहुंचे। सीएम शिंदे ने शरद पवार का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इसके बाद इन दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक अकेले में चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाक़ात का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि बैठक में जल संसाधन, दूध की कीमतें और चीनी मिलों के कुछ लंबित मुद्दों बातचीत हुई है।

राजनीतिक खेमे में चर्चा है कि शरद पवार और सीएम शिंदे के बीच मराठा-ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने शरद पवार को ओबीसी और मराठा समाज को दिए गए आश्वासन की जानकारी दी और इस मामले को सुलझाने में मदद मांगी। इसके बाद शरद पवार ने इस विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का सुझाव सीएम शिंदे को दिया है। सोमवार रात को सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच इसी मुद्दे पर बैठक होने वाली है और उस बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सबकी निगाहें लगी हुईं हैं।

0Shares

पटना, 22 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्र में शामिल होने पहुंचे तो राजग सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम नीतीश के साथ राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद विस में रूपौली के नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दिलवाई।

सोमवार की सुबह 11:00 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं थे। मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। कुल पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा में जबकि 26 जुलाई को विधान परिषद में मुहर लगेगी।

पहले दिन विधानसभा में रूपौली के नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह को शपथ दिलाई गई। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने शंकर सिंह को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद दिवंगत लोगों के प्रति सदन में शोक संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति पूरे सदन की तरफ से संवेदना जताई।

फिर राज्यपाल ने स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट सरकार की तरफ से सदन में पेश किया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 23 जुलाई पूर्वाह्न 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सीएम नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को शाम में होगी। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर यह बैठक होगी। बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री दिशा-निर्देश सभी सदस्यों को जारी करेंगे। सदन में विपक्ष के हमले का जवाब कैसे देना है और सरकार की उपलब्धियों को सदन में विस्तार से रखने को लेकर चर्चा होगी। साथ ही सदन में सार्थक बहस और सवाल पूछने को लेकर भी सदस्यों को निर्देश जारी होगा।

0Shares

पटना, 20 जुलाई (हि.स.)। बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से राजधानी पटना और सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मौके पर यहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की जदयू भाजपा (एनडीए) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राज्य में आम आदमी को छोड़िए, यहां तो जन प्रतिनिधि का परिवार भी सुरक्षित नहीं है।

विपक्षी दलों ने पटना में वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद दफ्तर से सुबह 10 बजे विरोध मार्च निकाला। यह मार्च डाकबंगला चौराहा होते हुए समाहरणालय तक गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने विरोध मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सरकार मौन है। सरकार हाई लेवल मीटिंग करती है। इसके बावजूद आपराधिक घटनाएं नहीं थम रही है। सरकार को इसका जवाब देना होगा। इसका जवाब हम लोग बिहार विधानसभा सत्र में भी लेंगे। जब बिहार के नेता के परिवार ही सुरक्षित नहीं है, जनता सुरक्षित नहीं है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गद्दी पर क्यों बैठे हैं? आने वाला विधानसभा चुनाव 2025 में इसका अंजाम नीतीश कुमार को भुगतना पड़ेगा।

पटना में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने मार्च करने के दौरान कहा कि विपक्ष की बड़ी भूमिका होती है। हमें इस मार्च से रोका गया और डाकबंगला चौराहा तक भी नहीं जाने देना, ये गलत है। अपराध पर हर हाल में नियंत्रण हो। पूरे देश खासकर बिहार में कानून-व्यवस्था की जो हालत बनी है, उसके विरोध में पूरा महागठबंधन एकजुट होकर सड़क पर उतरा है। अपना आक्रोश और प्रतिरोध व्यक्त करने हम सड़क पर उतरे हैं। वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग करते दिखे। हाल में ही मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गयी है, जिसकी जांच जारी है। अबतक चार आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

0Shares

पटना, 19 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 22 जुलाई सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उपनेता, उपमुख्य सचेतक और सचेतक की लिस्ट जारी की है।

बिहार विधान परिषद के उप नेता डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है। जबकि उपमुख्य सचेतक संजय प्रकाश बने हैं। वही बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह को बनाया गया है। छह सचेतक भी बनाया गया है। सचेतक की लिस्ट में विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरीभूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि आगामी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। 26 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी।

पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा जबकि 26 जुलाई को परिषद में मुहर लगेगी। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपनेता, उपमुख्य सचेतक और सचेतक की लिस्ट जारी की है।

0Shares

पटना, 2 जुलाई (हि.स.)। एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

एनडीए ने यह फैसला सभी सहयोगी दलों की सहमति से लिया है, जिसके तहत उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे।

बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का निर्णय एनडीए के सभी दलों का सामूहिक फैसला है। यह कदम कुशवाहा समुदाय के समर्थन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जो बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटक है।

उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव में हार का सामना किया था। इसके बावजूद बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की महत्वपूर्णता को देखते हुए एनडीए ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

0Shares

छपरा के अधिवक्ता मणिशंकर मिश्रा को लोजपा के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया

छपरा : छपरा के प्रभुनाथ नगर निवासी स्व प्रेम शंकर मिश्र के अधिवक्ता पुत्र मणिशंकर मिश्र को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), बिहार प्रदेश का विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया है।

विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित किशोर सिन्हा ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के पत्र के माध्यम से यह पद मणिशंकर मिश्र को सौंपा और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरे बिहार में सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने इसी लोकसभा के चुनाव परिणाम के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि लोक जनशक्ति पार्टी आने वाले समय में युवा पीढ़ी को जगह देने वाली है, जिससे देश का विकास नई संरचना और सोच के साथ होगी।

युवा नेता सह अधिवक्ता मणिशंकर मिश्र के बारे में बताते चलें कि छपरा सिविल कोर्ट में 2018 से अपने वकालत की यात्रा शुरू करते हुए वर्ष 2021 से पटना हाईकोर्ट में भी वकालत कर रहें हैं। पार्टी में जिम्मेवारी भरी पद मिलने के बाद उन्होंने बताया कि पूरे सेवा और समर्पण के साथ बिहार के लोगों तथा अधिवक्ताओं के अधिकार हेतु वह अपना कार्य करेंगे एवं उन्हें खुशी है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चिराग पासवान जी के नेतृत्व में काफी बेहतर परिणाम लाए हैं और इसी समय उन्हें इस पार्टी से जुड़ने का मौका मिला।

मणिशंकर मिश्र के परिवार में खुशी का माहौल है, साथ ही छपरा से जुड़े उनके तमाम अधिवक्ता एवम गैर अधिवक्ता मित्रों जैसे प्रमोद मिश्रा, साकेत श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा, प्रसून कुमार ,विजय राज आदि ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

0Shares

आज का पंचांग
दिनांक 28 /06/2024 शुक्रवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष सप्तमी
संध्या 04:27 उपरांत अष्टमी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपद
सुबह 10:10 उपरांत उतरभाद्रपद
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 05:01 सुबह
सूर्यास्त :06:45 संध्या
चंद्रोदय :11:38 रात्रि
चंद्रास्त 11:14 सुबह
लगन :मिथुन
सुबह 06:22 उपरांत कर्क लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया :
चर 05:01 सुबह 06:44 सुबह
लाभ 06:44 सुबह 08:27 सुबह
अमृत 08:27 सुबह 10:10 सुबह
काल 10:10 सुबह 11:53 दोपहर
शुभ 11:53 दोपहर 01:36 दोपहर
रोग 01:36 दोपहर 03:19 दोपहर,
उद्देग 3:19 दोपहर 05:01 संध्या
चर 05:01 संध्या 06:44 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:10 से 11:53 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:19 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर ब्लू

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

आज का पंचांग
दिनांक 26/06/2024 बुधवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष पंचमी
सुबह 08:55 उपरांत षष्ठी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : घनिष्ठा
दोपहर 01:05 उपरांत शतभिखा
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्योदय 05:01 सुबह
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :10:28 रात्रि
चंद्रास्त 09:08 सुबह
लगन :मिथुन
सुबह 06:31 उपरांत कर्क लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया :
लाभ 05:01 सुबह 06:444 सुबह
अमृत 06:44 सुबह 08:26 सुबह
काल 08:26 सुबह 10:09 सुबह
शुभ 10:09 सुबह 11:52 दोपहर
रोग 11:52 दोपहर 01:35 दोपहर
उद्देग 01:35 दोपहर 03:18 दोपहर,
चर 3:18 दोपहर 05:01 संध्या
लाभ 05:01 संध्या 06:44 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:18 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:19 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता होंगे।

मंगलवार को दिन में हुई बैठक के बाद देर शाम कांग्रेस महासचिव ने यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सदन में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में नामित किया है।

0Shares

पटना, 25 जून (हि.स.)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेताओं के नाम का एलान किया। लोकसभा में दिलेश्वर कामत को और राज्यसभा में संजय झा को जदयू संसदीय दल का नेता चुना गया है।

अति पिछड़ी जाति से आने वाले दिलेश्वर कामत लगातार दूसरी बार सांसद चुने गये हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। दिलेश्वर कामत जदयू के टिकट पर वर्ष 2019 में सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सत्रहवीं लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत हासिल की। अब नीतीश ने उन्हें खास जिम्मेदारी देते हुए लोकसभा में जदयू संसदीय दल का नेता घोषित किया है।

राज्यसभा में संजय झा को जदयू संसदीय दल का नेता बनाया गया है। संजय झा बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं।वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। संजय झा केंद्र सरकार में मंत्री पद के दावेदार थे लेकिन पार्टी को सिर्फ दो ही मंत्री पद मिलने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

0Shares

Patna: प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दो लोग शासन चलाते रहे हैं लालू और नीतीश इनकी राजनीति तो आप जानते ही हैं। इनका पूरा फोकस ये है कि समाज को बांटो, सबको गरीब, अनपढ़, मजदूर रखो।

सबको समाजवाद-समतामूलक बात करके सामाजिक न्याय के नाम पर बेवकूफ बनाकर वोट लेते रहो। कभी किसी ने लालू जी से ये सवाल नहीं पूछा कि जैसा आपका दावा है कि आपने राज्य में, अपने शासन काल में अपनी राजनीति से, सोच से गरीबों को वंचितों को, पिछड़ों को आवाज दी।

लेकिन, लालू ने जिन वर्गों को आवाज दी उनको शिक्षा क्यों नहीं दी? उनको रोजगार क्यों नहीं दिया? उनको जमीन क्यों नहीं दी? वो इसलिए नहीं दिया क्योंकि आवाज देने से वो उनके लिए जिंदगी भर नारा लगाएगा और उनका झंडा लेकर घूमेगा।

अगर, उन्हीं वर्गों को उन्होंने शिक्षित कर दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने पूंजी-पैसा देकर रोजगार दे दिया होता, उन्हीं वर्गों को उन्होंने जमीन दे दी होती तो आज वे उनका झंडा लेकर नहीं घूमते।

ये राजनीति है यहां पर। जिसके तहत पूरे बिहार को अनपढ़-मजदूर बना दिया। ताकि आपको अगर 400 रुपए पेंशन भी मिल रहा है तो आपके नेता माई-बाप हैं। आज के जमाने में 400 रुपए पेंशन पाने वाले लोग भी इस बात पर वोट कर रहे हैं कि सरकार 400 रुपए दे रही है।

0Shares

Chhapra: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को छपरा पहुंचें।

यहां उन्होंने विगत दिनों चुनावी रंजिश में हुए गोलीकांड मेंं मृतक चंदन कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जो भी अपराधी हैं बाहर हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन दवाब में कार्य कर रही है। राज्य में रोज हत्याएं हो रहीं हैं। सरकार चुप है। जनता इन सब का हिसाब लेगी।

इसके बाद उन्होंने घटना में घायल हुए युवकों से भी मुलाकात की।

साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव के परिजनों से भी की मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

0Shares