पटना, 01 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व महासचिव और पूर्व मंत्री श्याम रजक रविवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो गए। श्याम रजक को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक दस दिन बाद जनता दल यूनाईटेड का दामन थाम लिया। श्याम रजक की जदयू में दूसरी पारी है। पिछली बार भी वह राजद से सीधे जदयू में आए थे और इस बार भी ऐसा ही हुआ। पत्रकारों से बातचीत में श्याम रजक ने कहा कि उनकी पसंदीदा फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट के लिए जदयू से भरोसा मिल गया है और जदयू में जाकर अभी से विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत करेंगे।

बिहार में जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी तो श्याम रजक ऊर्जा मंत्री के रूप में चर्चित रहे थे। वर्, 2005 के बाद से जब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली तो भी श्याम रजक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वफादार बने रहे लेकिन फिर पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण उन्होंने सत्ताधारी जदयू का दामन थाम लिया था।

0Shares

पटना, 1 सितंबर (हि.स.)। बिहार की सत्ता में काबिज जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को इस्तीफा दिया है।

जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना देते हुए बताया है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उनकी जगह दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है।

जदयू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि -“जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। केसी त्यागी ने निजी कारणों से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।”

केसी त्यागी के इस्तीफा देने के मुद्दे पर जदयू के सूत्रों के अनुसार, वह कई मुद्दों पर पार्टी से अलग लाइन ले रहे थे, जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी-एसटी आरक्षण का मुद्दा, इजरायल-फिलिस्तीन का मुद्दा शामिल है, जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं के साथ थे।

0Shares

पटना, 27 अगस्त (हि.स.)। बिहार की खाली पड़ी दो राज्यसभा सीटों पर राजग उम्मीदवार उपेंद्र मिश्र और मनन मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उपरांत राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (रालोजपा) के उपेन्द्र कुशवाहा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनन मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों नवनिर्वाचित सांसदों को जीत की शुभकामनाएं दीं।

0Shares

पटना। बापू सभागार में जन सुराज के द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बिहार की हजारों महिलाएँ शामिल हुई।

सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उनसे वादा किया कि अगले चुनाव में जन सुराज कम से कम 40 महिलाओं को जिताकर विधानसभा भेजेगा। प्रशांत ने कहा कि आपको संसाधन मैं दूँगा, आपको राजनीति के गुण भी दूँगा। आप डरिए मत अपने भाई प्रशांत पर भरोसा किजिए।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने महिलाओं से वादा किया कि आपका भाई प्रशांत किशोर 2025 में छठ के मौके पर ये सुनिश्चित करेगा कि आपके पति, बेटे को रोजगार के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़े, उनके लिए बिहार में ही 10-15 हजार रूपए के रोजगार की व्यवस्था करेंगे।

महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए 4 प्रतिशत के ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने हजारों महिलाओं के सामने बड़ा ऐलान किया कि जन सुराज महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी गारंटी पर मात्र 4% ब्याज दर पर ऋण देगा।

पीके का यह मानना है कि महिलाओं को समानता तब ही मिल सकती है जब उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उनका यह भी मानना है कि महिलाओं को उनका हिस्सा उनकी जनसंख्या के अनुरूप नहीं, बल्कि उनके योगदान के अनुरूप मिलना चाहिए।

0Shares

रांची (झारखंड), 25 अगस्त (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार काे होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हिस्सा लिया, जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने का बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इसके पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनकी इच्छा है कि राज्य में उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़े और अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति झारखंड में दर्ज कराए। हम इस राज्य के लिए बेहतर सोचते हैं। चिराग पासवान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह बिहारी हैं और जब उन्होंने जन्म लिया था तब बिहार झारखंड एक था। आज वह केंद्र की सरकार में मजबूत विभाग के मंत्री हैं। ऐसे में वह चाहेंगे कि यह राज्य विकास के मामले में मजबूती से आगे बढ़े। अपने विभाग के माध्यम से वह राज्य की हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि आज रांची में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई एजेंडे पर चर्चा होगी, जिसमें एससी-एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी बात होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले पर जल्द केंद्र सरकार सकारात्मक फैसला ले लेगी। इसके बाद वे सीधा बिरसा चौक गये, जहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि। इसके बाद वे पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गये।

0Shares

Chhapra: जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवनियुक्त कमिटी में 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 प्रदेश सचिव और 9 प्रवक्ता मनोनित किए गए हैं।

सारण से पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि पूर्व विधायक रणधीर सिंह को प्रदेश महासचिव और अरविन्द निषाद को प्रदेश प्रवक्ता मनोनित किया गया है।

जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही समर्थकों ने बधाई देना शुरू कर दिया है।  ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के द्वारा संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। 

 

0Shares

पटना (बिहार), 24 अगस्त (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को बिहार प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया है। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जदयू की पुरानी कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज ही भंग किया था। अब 115 सदस्यों वाली नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि 2023 के मार्च में जदयू की जंबोजेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च, 2023 को जारी जेडीयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ औऱ लोग जोड़े गये थे। जदयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी।

0Shares

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को एक पत्र जारी किया है। एक लाइन के इस पत्र में कहा गया है कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि आखिरकार प्रदेश कमेटी को भंग करने का कारण क्या है। ना ही ये बताया गया है कि प्रदेश कमेटी में जगह नहीं पाने वाले नेताओं को पद का लालीपॉप थमाने के लिए बनायी गयी राजनीतिक सलाहकार समिति को क्या भंग कर दिया गया। खास बात यह है कि ये ऐसी सलाहकार समिति थी, जिसकी एक भी बैठक नहीं हुई थी और ना ही पार्टी ने इस समिति से कोई सलाह लिया था।

उल्लेखनीय है कि 2023 के मार्च में जदयू की जंबो जेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च, 2023 को जारी जदयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ और लोग जोड़े गये। जदयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी। ऐसे तमाम नेता राजनीतिक तौर पर बेरोजगार हो गये हैं।

0Shares

पटना,23 अगस्त (हि.स.)। बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में राजद छोड़कर आने वाले नेताओं को जगह मिली है। पार्टी के नये पार्टी के एक कार्यकारी अध्यक्ष,एक उपाध्यक्ष,एक राजनीतिक सलाहकार एवं प्रवक्ता,एक कोषाध्यक्ष, आठ महासचिव और छह सचिव बनाये गये हैं।

इस संबंध में पार्टी महासचिव आफाक अहमद खान ने शुक्रवार काे सूची जारी की है। सूची के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार को यूपी और अशोक चौथरी को संगठन का झारखंड प्रभारी का दायित्व दिया गया है।सासंद रामप्रीत मंडल को उत्तर पूर्वी राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सभी महासचिव और सचिवों को अलग-अलग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पदाधिकारियाें की सूची में अशफाक करीम,भगवान सिंह कुशवाहा और बुलो मंडल भी शामिल किये गये हैं।

केन्द् और बिहार में राजग में शामिल जदयू पार्टी काे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और संगठन को मजबूती देने की तैयारी में है।

बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के समय पार्टी में आरसीपी सिंह के अध्यक्ष रहते झटका लगा था । पार्टी विधानसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बन गयी थी। उसके बाद ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने की ठानी थी। लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने खुद पार्टी भी कमान संभाल ली थी। इस वर्ष जदयू झारखंड में अश्यंभावी चुनाव में जदयू 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

0Shares

पटना, 21 अगस्त (हि.स.)। राज्यसभा उप चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को बिहार की दो सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने नामांकन किया। एनडीए की ओर आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा की ओर से मनन मिश्रा ने नामांकन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों ने विधानसभा परिसर में सक्षम अधिकारी के समक्ष नामांकन किया। आज नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद की मीसा भारती को मिली जीत के कारण दोनों ने राज्यसभा सदस्यता छोड़ी और अब दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा का निर्विरोध जीतना तय है।

हालांकि, दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से दो अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। ऐसे में मतदान की स्थिति में बिहार विधानसभा के सदस्यों द्वारा दो अलग अलग मतपत्र पर दो बार वोटिंग करने का अवसर रहेगा लेकिन बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत है, इसलिए विधायकों की अधिकतम संख्या के आधार पर एनडीए के दोनों उम्मीदवारों को ज्यादा वोट मिलेगा। इसी कारण विपक्ष की ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

राजद को इस चुनाव में एक सीट का नुकसान होगा। अब तक राजद की मीसा भारती राज्यसभा सदस्य थीं। अब उनके लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से उपचुनाव में राजद को यह सीट नहीं मिलेगी।

0Shares

पटना, 20 अगस्त (हि.स.)। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर सोमवार को पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान तंज कसते हुए कहा कि बाबू जी की राजनीति की दुकान पर बैठकर अपने ही नेताओं को गाली दे रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ही पत्र लिख कर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि आप जन सुराज में शामिल न हों। तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान का मतलब यह है कि वे खुद अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं। यदि वे कह रहे हैं कि राजद के लोग पैसा लेकर जन सुराज में जा रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि वे खुद अपनी पार्टी के सदस्यों की नीयत पर शक कर रहे हैं।

पीके ने कहा कि ये तो तेजस्वी की राजनीतिक नादानी दिखाता है कि वो अपने ही कार्यकर्ताओं को बिका हुआ बता रहे हैं। यह साफ जाहिर होता है कि केवल पिता जी की राजनीतिक विरासत मिल जाने से कोई बिहार का राजनेता नहीं बन जाता है। लालटेन से किरासन तेल निकलने के डर से तेजस्वी बौखलाए हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति में ऐसे बयान अक्सर विरोधियों को कमजोर दिखाने के लिए दिए जाते हैं लेकिन कभी-कभी ये खुद की पार्टी में असंतोष और अव्यवस्था का संकेत भी दे देते हैं। इससे यह भी साफ होता है कि जन सुराज आंदोलन की तरफ से राजद को एक चुनौती महसूस हो रही है। तेजस्वी यादव के बयान से यह प्रतीत होता है कि वे जन सुराज की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हो गए हैं। इसलिए वे इसे रोकने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

0Shares

पटना, 18 अगस्त (हि.स.)। बिहार में अपराध को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि तीन दिन में 50 से अधिक हत्याएं बिहार में हुई है। गिरती लाशों पर आखिर आप (नीतीश कुमार) चुप क्यों हैं? तेजस्वी के ट्वीट को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि तीन दिन में 50 से अधिक हत्याएं, सैंकड़ों लूट, चोरी और चहुंओर दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार हुआ बिहार। तेजस्वी ने 87 मामलों का जिक्र कर खोली सुशासन की पोल, गिरती लाशों पर आखिर क्यों चुप है सीएम नीतीश?

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड! क्या आपने सीएम नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना ? सुनेंगे भी नहीं? आपके सूचनार्थ और ध्यानार्थ पेश है विगत तीन से चार दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं।

सिवान में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या, पटना में भाजपा नेता अजय साह की गोली मार हत्या, राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मार कर हत्या, कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या, सहरसा में दिनदहाड़े जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मार कर हत्या, पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या, बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पटना में अपराधियों ने घर में घुस 30 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा करी अधिवक्ता की हत्या, जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, बेगूसराय में युवक की तेल छिड़क जिंदा जला कर हत्या, बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट तीन की हत्या, जमुई में ट्रिपल मर्डर, आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित तीन की निर्मम हत्या, मुंगेर में मासूम की हत्या, पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या, मधुबनी में युवक को छत से फेंक कर हत्या, छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेका, जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मार हत्या, नालंदा में पीट-पीट कर महिला की निर्मम हत्या, मुजफ्फरपुरके बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या, पटना में मिस्त्री की गोली मार कर हत्या।

इसके अलावा आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, नालंदा में 16 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर आंखें निकाल की निर्मम हत्या, दानापुर में एक युवक की गोलियों से भून हत्या, मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या, मधुबन में 19 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या। पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव, बेगूसराय में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या, गया में महिला की हत्या, भागलपुर में मिले एकसाथ पांच शव, पूर्णिया में छात्रा का शव मिला, पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या, समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली, अररिया में गोली मार एक की हत्या, नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या, सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या, वैशाली में थाने से 500 मी. दूर युवक की गोली मार हत्या, शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या, जहानाबाद में चाकू से गोद कर महिला की निर्मम हत्या, बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली।

पटना में ट्रेक्टर चालक की गोली मार हत्या, जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म, दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म, भभुआ में महिला से दुष्कर्म, फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म, मोकामा में महिला से दुष्कर्म , सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल, कटिहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली, चंपारण में बालू माफिया ने सीओ को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती, पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फ़ायरिंग, मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग।

पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग, पटना के बीएन कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र, नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत, वैशाली में पूर्व एमएलए के पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 15 लाख की लूट, पटना के फतुहा में फ़ायरिंग कर व्यापारी के घर लूट,पटना के अगमकुंआ में 12 लाख की लूट, नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट, मसौढी में गोली मार फ़ाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट,बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट, पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 2.17 की लूट, समस्तीपुर में बाइक सवार से चार लाख लूटे।

 

फाइल फोटो 

0Shares