पटना: बिहार में इस साल पंचायत चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद आयोग ने 2022 में शहरी नगर निकायों का चुनाव कराने की तैयारी चुनाव शुरू कर दी है।


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 का कार्य जारी है। यह 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी होगा। इसी सूची के आधार पर नगर निकायों में चुनाव होगा।

बिहार में अगले साल नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा। इसकी तैयारी अब शुरू हो गई है। वोटर लिस्ट में सुधार एक जनवरी 2022 को आधार मानकर किया जा रहा है। 30 नवंबर तक मतदान केन्द्र के लिए नामित बीएलओ या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या किसी कारण छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

मृत और स्थानांतरित वोटरों को हटाने के लिए फॉर्म-7, त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 और एक विधानसभा में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म-8क भरना होगा। आवेदक मतदान केन्द्र के बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं या निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी की ओर से दावा-आपत्ति (फार्म 6, 7, 8, 8 क) निराकरण कर जनवरी तक अंतिम सूची जारी की जायेगी। 5 जनवरी 2022 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी सूची को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव में विखंडित कर चुनाव कराया जायेगा।

0Shares

Chhapra: महापर्व छठ की समाप्ति के पश्चात अब शहनाई की गूंज सुनाई देगी. लंबे अरसे बाद विवाह का मुहूर्त प्रारंभ होगा. जिसको लेकर उन घरों में उत्साह है जहां शहनाई गूँजेगी. साथ ही साथ सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो चुके है. अगले दो दिनों बाद यानी 14 नवंबर से ही शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी. जिसके पूर्व के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो चुके है.

कोरोना गाईडलाइन के यह पहला मौका होगा जब शादी विवाह के लिए अभी तक कोई दिशा निर्देश नही है यानी लोग खुल कर विवाह का आनंद उठाएंगे. हालांकि अब भी एहतिहात जरूरी है. इसके बावजूद तैयारियां जोरों पर है. 14 नवंबर से अगले माह दिसम्बर के 14 तारीख तक सभी मांगलिक कार्य सम्पन्न किये जायेंगे. इसके बाद खरमास लग जाता है.

0Shares

आनुवांशिक इंजीनियरिंग की नींव रखने वाले वैज्ञानिकः डीएनए रसायन से जुड़ी खोज से क्रांति लाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना का 09 नवंबर 2011 को अमेरिका में निधन हो गया।

डॉ. खुराना आनुवांशिक कोड की भाषा समझने और उसकी प्रोटीन संश्लेषण में भूमिका के प्रतिपादन के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1968 में इससे जुड़ी खोज के लिए उन्हें दो अन्य अमेरिकी वैज्ञानिकों डॉ. रॉबर्ट डब्ल्यू होली और डॉ. मार्शल निरेनबर्ग के साथ साझा तौर पर चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे।

आनुवांशिक इंजीनियरिंग की बुनियाद में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म 9 जनवरी 1922 को रायपुर (जिला मुल्तान, पंजाब) नामक कस्बे में हुआ। पंजाब विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले डॉ. खुराना छात्रवृत्ति पाकर इंग्लैंड गए। उन्होंने अमेरिका में तीन विश्वविद्यालयों में काम किया और 1966 में अमेरिकी नागरिकता हासिल की।

आनुवांशिकी इंजीनियरिंग में डॉ. खुराना ने एक और योगदान दिया। वे अपनी टीम के साथ खमीर जीन में पहली कृत्रिम प्रतिलिपि संश्लेषित करने में सफल रहे। आखिरी समय तक वे अध्ययन और अनुसंधान कार्यों से जुड़े रहे। 1969 में भारत सरकार की तरफ से पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1270ः महान संत नामदेव का जन्म।

1877ः शायर मोहम्मद इकबाल का जन्म।

1931ः संविधान विशेषज्ञ, प्रसिद्ध न्यायविद और लेखक लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का जन्म।

1936ः मशहूर हिंदी कवि सुदामा पांडेय धूमिल का जन्म।

1947ः जूनागढ़ भारतीय संघ में शामिल।

1960ः भारत के पहले एयर चीफ मार्शल सुब्रत मुखर्जी का निधन।

1980ः फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म।

1989ः ब्रिटेन में मौत की सजा पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी।

2000ः उत्तर प्रदेश से पृथक उत्तराखंड राज्य की स्थापना।

2005ः पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन का निधन।

2020ः स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक व पादरी फादर वालेस का निधन।

0Shares

Patna: कोरोना वैक्सीन को लेकर पटना में वैक्सीन लगवाने वालों के लिए आकर्षक ख़बर है. वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोग अब बाइक समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं. कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए पटना जिला प्रशासन ने केयर इंडिया के साथ मिलकर लकी ड्रॉ योजना शुरू की है. इस योजना में 8 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों में से लकी विनर को इनाम मिलेगा.

पटना जिले में दूसरे डोज का टाइम पूरा होने के बावजूद अब तक 4 लाख लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है.

वैक्सीनेशन अभियान की सुस्त रफ्तार को देखते हुए अब जिला प्रशासन में लकी ड्रॉ योजना शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत लकी विनर को पहले इनाम के तौर पर बजाज पल्सर या फिर होंडा एक्टिवा बाइक दी जाएगी. दूसरे इनाम के तौर पर 32 इंच का एलईडी टीवी दिया जाएगा. दूसरा इनाम कुल 8 लोगों को मिलेगा जबकि तीसरे इनाम के लिए 10 लोगों का चयन होगा और इन्हें मोबाइल फोन दिया जाएगा. सांत्वना पुरस्कार सौ लोगों के बीच बैठेंगे इसके तहत तक प्रेशर कुकर इनाम में दिया जाएगा.

बिहार में त्योहारों के बीच शुक्रवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई इनमें तीन कोरोना मरीज पटना में पाए गए हैं. राज्य के अंदर कोरोना महामारी फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन तीसरे लहर की आशंका के बीच सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वैक्सीन ले लें.

0Shares

अभिनय का बेमिसाल अंदाजः अभिनय का ध्रुवतारा माने जाने वाले संजीव कुमार अपने निधन के 30-35 वर्षों बाद आज भी बड़ी शिद्दत से अपने चाहने वालों के बीच याद किये जाते हैं। उनके अभिनय के विभिन्न शेड्स, बेहतरीन अदाकारी के लिये याद किये जाते हैं। जिनमें ‘खिलौना’ का पागल, ‘कोशिश’ में गूंगे-बहरे का रोल, ‘संघर्ष’ में दिलीप कुमार के सामने संजीव कुमार का अंदाज, ‘नया दिन नयी रात’ में नौ अलग-अलग रोल, ‘शोले’ के ठाकुर जैसे अनगिनत किरदार हैं। संजीव कुमार का 6 नवंबर 1985 को निधन हो गया।

9 जुलाई 1938 में सूरत में एक गुजराती वैश्य परिवार में पैदा हुए संजीव कुमार का पूरा नाम हरीभाई जरीवाला था। 1960 से 1984 तक फिल्मों में सक्रिय रहे संजीव कुमार ने तकरीबन लगभग 125 फिल्मों में छोटी-बड़ी भूमिकाएं कीं। शुरुआती दौर में वे रंगमंच से भी जुड़े।उन्होंने दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे बेजोड़ फिल्मी सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी। फिल्मी जीवन काल में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अतिरिक्त फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। आजीवन कुंवारे रहे संजीव कुमार का 47 वर्ष की बेहद कम उम्र में निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को पराजित किया।

1813: मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1860: अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।

1937: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का जन्म।

1990: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

2000: लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद ज्योति बसु ने पद छोड़ा।

2010: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय का निधन।

0Shares

दुनिया के मंच पर गूंजा अटल जी का हिन्दी भाषणः तब समाचारों के लिए लोग प्रायः रेडियो सेट को ही कानों से लगाये रहते थे। ऐसे दौर में वर्ष 1977 का 04 अक्टूबर कुछ विशेष था। उस दिन हमारे विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्रसभा को सम्बोधित करने वाले थे। इस पद पर हिन्दुस्तान के साथ हिन्दी का झंडा ऊंचा रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी हुआ करते थे। जो हिन्दी 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा बनी थी, 28 साल बाद उनके मुख से विश्व पटल पर गूंज उठी। भारत में रेडियो सेट पर वाजपेयी जी की आवाज सुनकर लोग झूम उठे। कई जगह तो संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी के प्रवेश पर जश्न मनाया गया। भाषण इस मायने में भी खास था कि बोलने वाले देश के पहले गैर कांग्रेसी विदेश मंत्री थे। जनता पार्टी की नई सरकार थी और अटल जी ने विश्व मंच पर भी नया दौर शुरू किया। दुनिया के दो खेमों में बंटे होने के बीच भारत की विशेष भूमिका नहीं थी। वैसे में भी भारतीय विदेश मंत्री का वह भाषण इन मायनों में ऐतिहासिक हो गया कि उन्होंने दक्षिण एशिया में नस्लभेद, जिम्बाब्वे में जारी उपनिवेशवाद, नामीबिया की अस्थिर स्थिति और साइप्रस में लड़ाई जैसे ज्वलंत मुद्दे उठाए। वह दिन इतिहास में दर्ज हो गया और अटल जी की गुरु-गंभीर वाणी भी अमर हो गयी। कुल मिलाकर आज का दिन देश के बाहर हिन्दी के मजबूती के साथ स्थापित होने के लिए भी याद किया जायेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1824 – मेक्सिको एक गणराज्य बना।
1857 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म
1884 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म।
1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाया।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण हुआ।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिह्नित किया।
2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर का संन्यास।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शरद

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी/चतुर्दशी, बुधवार, 03 नवम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीज उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा और सभी कार्य सफल रहेंगे। व्यावहारिक मामले आसानी से निपट जाएंगे। कार्यभार की अधिकता से तनाव में रह सकते हैं और थकान का अनुभव करेंगे। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाणी पर संयम बरतें। समाज के कार्यों में भाग लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां काम में रुकावट बन सकती हैं। काम की अधिकता से दिनभर भागदौड़ रहेगी। उधार लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-धंधे में लाभ रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की संभावना है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध करने से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति का लाभ मिल सकता है, जिससे आय में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होने से सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। परिवार का माहौल ठीक रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से निपटेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सहकर्मियों के साथ-साथ दोस्तों-परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। धैर्य और सूझबूझ से निर्णय लेने से सभी कार्य सफल होंगे। काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। राजनीति में नए रिश्ते लाभकारी होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी और परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। नए कार्यों में शीघ्रता से बचें। अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी से निभाएंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

0Shares

जलालपुर: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में अमृत महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दीपावली व धनतेरस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता मे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई. छात्र-छात्राओं ने अपने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन और मास्क है जरूरी, पढ़ेंगी बेटियां बढ़ेंगी बेटियां जैसे स्लोगन से लोगो को संदेश दिया. आठवीं कक्षा के विक्कु कुमार और उनकी टीम को खूबसूरत रंगोली के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया.

विद्यालय के कक्षा 3 से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत 14 रंगोलियां बनाई थी. जिसमें से आशीष कुमार, माही कुमारी सुमित उपाध्याय, पवन नट, आयुषी कुमारी, सुमित कुमार को विशेष तौर पर पुरस्कृत किया गया.

पुरस्कार वितरण सांसद पुत्र व युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जिस तरह से अमृत महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता में अपनी हुनर दिखाया है. वह काबिले तारीफ है. छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली बनाने की कला सीखने का माध्यम मोबाइल तथा गूगल को बताने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की डिजिटल इंडिया की सोच अब गांव के विद्यालयों में भी दिख रही है. ग्रामीण सरकारी विद्यालय के बच्चे भी डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर काफी आगे बढ़ रहे हैं. इसका नायाब उदाहरण आज हमें देखने को मिला.

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने किया.

0Shares

मानस मर्मज्ञ का जन्मः जाने-माने रामायण कथा वाचक रामकिंकर उपाध्याय का जन्म 01 नवंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। भगवान श्रीराम और रामायण में गहरी आस्था रखने वाले परिवार में पैदा हुए रामकिंकर उपाध्याय बचपन से ही गंभीर प्रवृत्ति के मेधावी छात्र थे। उनकी शिक्षा- दीक्षा पहले जबलपुर और आगे चलकर काशी में हुई। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के बरैनी गांव के थे।

रामकिंकर उपाध्याय ने 19 साल की उम्र में लेखन शुरू कर दिया। उनपर भगवान राम का ऐसा प्रभाव था कि आगे चलकर रामायण कथा वाचक बन गए। रामायण की उनकी मीमांसा अद्वितीय है। अपने 78 वर्षों के जीवनकाल में उन्होंने 92 पुस्तकों की रचना की, जिनमें मुख्य रूप से रामचरितमानस और रामकथा से ही संबंधित पुस्तकें हैं। साल 1999 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान मिला। वर्ष 2002में 09 अगस्त को मानस मर्मज्ञ रामकिंकर उपाध्याय का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1956ः कर्नाटक राज्य की स्थापना।

1956ः मध्य प्रदेश राज्य का गठन।

1956ः राजधानी दिल्ली केंद्र शासित राज्य बना।

1956ः केरल राज्य की स्थापना।

1956ः आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।

1966: हरियाणा राज्य की स्थापना।

1973ः मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1973ः फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्म।

1984ः तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोधी दंगे भड़के।

2002ः छत्तीसगढ़ राज्य का गठन।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद

कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमीं, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापास विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

0Shares

Chhapra: जिले में कोविड 19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य संचालित किया जा रहा है। आगामी नवंबर माह में आने वाले पर्व त्यौहार के कारण राज्य से बाहर रहने वाले निवासियों के आवागमन की प्रबल संभावना है। ऐसे में कोविड संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख स्थलों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एअरपोर्ट जैसी जगहों पर बाहर से आने वाले लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा जांच की जायेगी। इस आलोक में संजय कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र जारी कर जरूरी निर्देश दिए हैं।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर की जाएगी जांच
जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिलान्तर्गत प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख स्थलों यथा: रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा सुनिश्चित कराया जाना है। जारी पत्र में निर्देशित है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर तत्काल उक्त व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच करना सुनिश्चित किया जाए।

संक्रमित पाए गए लोग होंगे होम आइसोलेट
जारी पत्र में बताया गया है कि आरटी-पीसीआर जांच का प्रतिवेदन प्राप्त होने तक एंटीजन पॉजिटिव लोगों को जिला के किसी क्रियाशील आइसोलेशन सेंटर में रखने की व्यवस्था की जाये। आइसोलेशन सेंटर में रखे गए लोगों की इलाज की व्यवस्था संक्रमण के लक्षण के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। साथ ही आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने वाले व्यक्तियों को उनके घर जाने दिया जाये। जारी पत्र में निर्देशित है कि अगर संक्रमित व्यक्तियों के परिलक्षित लक्षणों के आलोक में होम आइसोलेशन में भेजने का निर्णय लिया जाता है तो उक्त व्यक्ति के स्वास्थ्य के नियमित पर्यवेक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी है।

टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का हो रहा सर्वे
जिले में टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का सर्वे किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इस बात की जानकारी जुटा रहीं है कि किस घर में अब तक कितने लोगों ने कोविड का टीका नहीं लिया है। उनकी लाइन लिस्टिंग की जा रही है। इसके साथ हीं सभी डाटा को पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

0Shares

Chhapra:  निरीक्षक मनोज कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सउनि मिथलेश शुक्ला, हेड कान्स. रवि प्रकाश शुक्ला, कान्स प्रताप सिंह सभी अपराध आसूचना शाखा/छपरा व उप निरीक्षक अबु फरहान गफ़्फ़ार टास्क टीम/छपरा तथा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, हेड कान्स.मर्याद सिंह, हेड कान्स. राजकिशोर, कान्स. उमेश कुमार, कान्स. वृजबहादुर/सभी रे.सु.बल पोस्ट छपरा तथा कान्स महाप्रताप सिंह , कान्स अभिषेक कुमार सिंह दोनों अ.आ.शा./मुख्यालय/डिटेक्टिव विंग द्वारा संयुक्त रूप से फर्जी नाम पत्ते व विवरण के उपयोग से अवैध ई टिकट दलाली करने के संबंध मे मुख्यालय से प्राप्त सूचना व विवरण के आधार पर एकमा बाजार/छपरा स्थित कृतिक ट्रेवल्स नामक दुकान पर छापा मारकर उक्त दुकान के संचालक रनित कुमार s/o कृष्णा कुमार सिंह r/o ग्राम- हंसराजपुर एकमा, थाना-एकमा, जिला- छपरा सारण,उम्र 25 वर्ष को फेक नाम पत्ते से आईआरसीटीसी की कुल 142 फर्जी पर्सनल आईडी तैयार कर तथा उसपर रेलवे का ई टिकट बनाकर अवैध रूप से बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पकड़े गए उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा फर्जी नाम पत्ते व विवरण से आईआरसीटीसी की सभी पर्सनल यूजर आईडी बनाकर उसपर जरूरमंद व्यक्तियों से रेलवे ई टिकटों का आर्डर प्राप्त कर तथा बनाकर ग्राहकों को ₹200 से 300 रुपये प्रति व्यक्ति या करीब 800 से 1000 रुपये प्रति टिकट लाभ प्राप्त कर बेचा जाता है। उपरोक्त सभी IRCTC आईडी, मोबाइल व लैपटॉप को चेक करने पर कुल 93 अदद सामान्य/तत्काल रेलवे ई टिकट कीमती 92294.69/- रुपये (आगे की तिथियों के 01अदद तत्काल ई टिकट कीमत 1884.9/- रुपये , 31अदद सामान्य ई टिकट कीमत 30241.88/- रुपये तथा पीछे की तिथियों के 59 अदद तत्काल ई टिकट कीमत 59279.31/- रुपये व 02 अदद सामान्य ई टिकट कीमत 888.6/- रुपये) का प्रिंट आउट प्राप्त हुआ। दुकान से अभियुक्त द्वारा रेलवे ई टिकट बनाने में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप तथा 03 अदद प्रिंटर, 01 अदद माउस व कीबोर्ड, नगद 690/- रुपये, 01 अदद मोबाइल आदि को जब्त किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त आईआरसीटीसी के फ्रेंचाइज SMART SHOPE का अधिकृत एजेंट है, जिसकी एजेंट आईडी INPAT039018529 है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा करीब 04 वर्षों से इस अनाधिकृत व गैरकानूनी कार्य में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के लैपटॉप में SHARP और DELTA नामक प्रतिबंधित तत्काल सॉफ्टवेयर प्राप्त हुआ। मामले में उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध रेसुब पोस्ट छपरा पर रेल अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

0Shares