युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.45, ऋतु – शीत

पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शनिवार, 15 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिजनों और मित्रों को पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। बेवजह लोगों से विवाद होने की संभावना रहेगी। यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। काम के प्रति जिम्मेदारी को समझें और रुके हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यर्थ के कामों में अधिक समय खराब हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो सफलता के साथ ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं तो अच्छा होगा। लेन-देन से बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे व अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा व्यवसाय में नुकसान हो सकता है और नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से ऐसे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.38, ऋतु – शीत

पौष शुक्ल पक्ष नवमी, मंगलवार, 11 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

तुला राशि :- आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

मकर राशि :- आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

0Shares

दुनियाभर में चर्चित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समारोह के 79वें संस्करण के विजेताओं का ऐलान सोमवार को हो गया।

फिल्म “द पावर ऑफ़ द डॉग” को बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा) का अवॉर्ड मिला। इसी फिल्म के लिए एक्टर विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर घोषित किया गया । गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं की पूरी लिस्ट –

मोशन पिक्चर्स कैटगरी अवॉर्ड्स लिस्ट
द पॉवर ऑफ डॉग बेस्ट फिल्म
वेस्ट साइड स्टोरी बेस्ट फिल्म म्यूजिकल/ कॉमेडी
निकोल किडमैन बेस्ट एक्ट्रेस
विल स्मिथ बेस्ट एक्टर
रेचल जेग्लर बेस्ट एक्ट्रेस म्यूजिकल/ कॉमेडी
एंड्रयू गारफील्ड बेस्ट एक्टर म्यूजिकल/ कॉमेडी
एरियाना डेबोस बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग
कोडी स्मिट-मक्फी बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग
जेन कैंपियन बेस्ट डायरेक्टर
केनेथ ब्रनाघ बेस्ट स्क्रीनप्ले
एनकैंटो बेस्ट एनिमेशन फिल्म
ड्राइव माय कार बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म
ड्यून बेस्ट ओरिजनल स्कोर
नो टाइम टू डाय बेस्ट सॉन्ग

टेलीविजन कैटगरी अवॉर्ड्स लिस्ट
सक्सेशन बेस्ट सीरीज
हैक्स बेस्ट सीरीज म्यूजिकल/ कॉमेडी
द अंडरग्राउंड रेलरोड बेस्ट टेलिविजन मोशन पिक्चर
केट विंसलेट बेस्ट एक्ट्रेस
एमजे रोड्रिग्ज बेस्ट एक्ट्रेस परफॉर्मेंस
जेरेमी स्ट्रोंग बेस्ट एक्टर परफॉर्मेंस
जीन स्मार्ट बेस्ट एक्ट्रेस परफॉर्मेंस म्यूजिकल/ कॉमेडी
जेसन सुदेकिस बेस्ट एक्टर परफॉर्मेंस म्यूजिकल/ कॉमेडी
सारा स्नूक बेस्ट एक्ट्रेस परफॉर्मेंस सपोर्टिंग
ओ योंग सू बेस्ट एक्टर परफॉर्मेंस सपोर्टिंग

उल्लेखनीय है कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में हॉलीवुड की बेस्ट फिल्म्स और टेलिविजन शोज को सम्मानित किया जाता है। कोविड के बढ़ते मामलों के चलते इस साल समारोह एक प्राइवेट इवेंट में हुआ। इसके पिछले एडीशन में हुई कंट्रोवर्सी के चलते इस साल समारोह का लाइव प्रसारण नहीं किया गया,बल्कि सोशल मीडिया के जरिये विजेताओं के नाम की घोषणा की गई ।

0Shares

कैमरे में मध्यमवर्ग का चेहरा गढ़ने वाला फिल्मकारः उनकी फिल्मों की कहानियां आम जिंदगी के करीब इतने कि उसके फिल्मी होने को लेकर शक पैदा होने लगे। नायक का चेहरा-मोहरा और ढंग-ढर्रे ऐसा कि उस दौर का हर मामूली नौजवान उससे वाबस्ता था। बासु चटर्जी की फिल्में मध्यम वर्ग के सपनों और दुविधाओं की नायाब कहानियां हैं। एक समय जिसे समानांतर सिनेमा/ आर्ट फिल्म कहा गया, उस श्रेणी में रखी गयी शुरुआती कुछ फिल्मों में बासु चटर्जी की फिल्में भी थीं। मसलन, साहित्यकार राजेंद्र यादव के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘सारा आकाश।’ साधारण लोगों की कहानियों कहने वाले बासु चटर्जी असाधारण फिल्मकार बन गए।

रेलवे में मुलाजिम पिता के पुत्र बासु चटर्जी का जन्म 10 जनवरी 1927 को अजमेर में हुआ। बाद में उनका परिवार मथुरा पहुंचा। मथुरा और आगरा में उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। यहीं गीतकार शैलेंद्र और साहित्यकार राजेंद्र यादव से दोस्ती भी। आजीविका की तलाश में जब मुंबई पहुंचे तो पहले एक स्कूल में कुछ समय के लिए लाइब्रेरियन और बाद में ‘ब्लिट्ज’ के कार्टूनिस्ट के तौर पर लंबे अरसे तक काम किया।

‘सारा आकाश’ से शुरू हुआ बासु चटर्जी का फिल्मी सफर ‘रजनीगंधा’, ‘चितचोर’ ‘छोटी-सी बात’, ‘खट्टा-मीठा’, ‘बातों-बातों में’, ‘स्वामी’, ‘शौकीन’, ‘चमेली की शादी’ जैसी नायाब फिल्मों से होता हुआ उस मुकाम पर पहुंचा, जहां पहुंचना दूसरे फिल्मकारों के लिए आसान नहीं है। उन्होंने हिंदी साहित्य से अपनी फिल्मों की कहानियां लीं। दूसरे, मध्यम वर्ग की उम्मीदों-उदासियों की दास्तां कहने वाले बासु चटर्जी के लिए फिल्म की कहानी प्रधान थी, नायक-नायिका नहीं। खूब यह कि अपनी इस सोच को उन्होंने कामयाब बनाकर दिखाया। 93 वर्ष की उम्र में 4 जून 2020 को उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

अन्य अहम घटनाएंः

1616ः ब्रिटिश राजदूत थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
1692ः कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1886ः भारत के शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री और न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।
1908ः हिंदी साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1940ः भारतीय पार्श्व गायक और संगीतकार के.जे. येसुदास का जन्म।

0Shares

ज्ञानपीठ से सम्मानित पहली महिला लेखिकाः ऐसी बालिका जिसकी शिक्षा पर पाबंदी थी, आगे चलकर न केवल साहित्यकार बनीं बल्कि बंकिमचंद्र, रवींद्रनाथ टैगोर और शरदचंद्र की गौरवशाली त्रयी के बाद बांग्ला साहित्य व समाज को सबसे अधिक आशापूर्णा देवी ने समृद्ध और प्रभावित किया। वे भारत की पहली महिला लेखिका बनीं, जिन्हें 1976 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

8 जनवरी 1909 में कलकत्ता में पैदा हुईं आशापूर्णा देवी को एक रूढ़ीवादी समाज में स्कूल-कॉलेज जाकर विधिवत शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं मिला। लेकिन 13 साल की उम्र में लेखन शुरू करने वाली आशापूर्णा देवी की कृतियों में मुख्य तौर पर नारी जीवन के विभिन्न पक्षों और सामाजिक कुंठा व पारिवारिक जीवन की पेचीदगियां मुखर रूप से सामने आती हैं। उनका लेखन नारी स्वतंत्रता और उसकी संपूर्ण गरिमा की पैरोकार है। उनकी तकरीबन 225 कृतियां हैं, जिनमें से कई कृतियों का भारत की लगभग सभी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

अपनी विशिष्ट शैली की पहचान रखने वालीं आशापूर्णा देवी को उनकी कृति ‘प्रथम प्रतिश्रुति’ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘बकुल कथा’, ‘सुवर्णलता’, ‘अधूरे सपने’, ‘आनंद धाम’, ‘गाते पाता नील’ आदि हैं। 87 वर्ष की उम्र में 13 जुलाई 1995 को उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1884: समाज सुधारक व ब्रह्म समाज के संस्थापकों में एक केशवचंद्र सेन का निधन।
1925: साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म।
1926: भारतीय ओडिसी नर्तक केलुचरण महापात्र का जन्म।
1929: फिल्म अभिनेता सईद जाफरी का जन्म।
1938: मशहूर फिल्म अभिनेत्री नंदा का जन्म।
1941: भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंद महाराज का निधन।
1995: स्वतंत्रता सेनानी और लोहिया-जयप्रकाश के सहयोगी रहे प्रखर समाजवादी नेता मधु लिमये का निधन।

0Shares

ऐसा वैज्ञानिक जिसने मानव इतिहास को बदल दियाः एक ही समय में भूत, भविष्य और वर्तमान को देखने वाला ऐसा वैज्ञानिक जिसने अपने समय में ऐसी हैरतअंगेज भविष्यवाणियां कीं, जो सौ वर्षों बाद सही साबित हुई। इस वैज्ञानिक ने खुद कई ऐसी खोजें कीं जो मानव के बौद्धिक समृद्धि की मिसाल हैं। क्रोशिया में 1856 में पैदा होने वाले निकोला टेस्ला ने टेस्ला कॉइल्स, बिजली से चलने वाला मोटर, एक्स-से तकनीक, एसी करेंट की खोज की। अदालती फैसले के बाद रेडियो के आविष्कार का श्रेय भी उन्हें दिया गया।

निकोला टेस्ला आविष्कारक होने के साथ मैकेनिकल, इवेक्ट्रिकल और फिजिकल इंजीनियर भी थे। बल्व के आविष्कारक थॉमस एडिसन के मातहत काम करने वाले टेस्ला का आगे चलकर उनसे मतभेद हो गया। एडिसन डायरेक्ट करेंट (डीसी) को बेहतर मानते थे जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने मुश्किल था जबकि टेस्ला अल्टरनेटिव करेंट (एसी) को बेहतर मानते थे क्योंकि इसे कहीं भी ले जाना आसान था। इसके बाद दोनों के बीच प्रतिद्वंद्वता शुरू हो गयी।

निकोला टेस्ला ने इलेक्ट्रिकल सर्किट की खोज की जिसकी मदद से कम करेंट और हाई वोल्टेज बिजली पैदा की जाती है। टेस्ला कॉइल्स से नाम से नाम से मशहूर इस तकनीक का इस्तेमाल रेडियो, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। उन्होंने 1887 में ही एसी से चलने वाला मोटर बनाया था जिसे अपने समय से बहुत आगे का आविष्कार माना गया। 06 जनवरी 1943 को इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया। टेस्ला के निधन के बाद रेडियो के आविष्कारक मार्कोनी के पेटेंट को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य ठहराते हुए रेडियो के आविष्कार का पेटेंट निकोला टेस्ला को दे दिया।

अन्य अहम घटनाएंः

1851ः ब्रिटिश काल में भारत में सेवाएं देने वाले आईसीएस और तुलसीदास व विद्यापति के साहित्यिक अवदान को प्रतिपादिक करने वाले पहले अंग्रेज विद्वान जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।
1893ः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता जानकी देवी बजाज का जन्म।
1935ः गोवा की पहली महिला मुख्यमंत्री शशिकला काकोदकर का जन्म।
1950ः अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल श्रम विरोधी कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।
1967ः जाने-माने फिल्म अभिनेता इरफान खान का जन्म।
1966ः महान फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन।

0Shares

इच्छा आधा जीवन और उदासीनता आधी मौतः वह लेखक जो अपनी सूक्तियों के लिए दुनिया भर में जाना गया। हम बात कर रहे हैं खलील जिब्रान की जिनकी सूक्तियां पूरी दुनिया में विचारों के रूप में सुगंध बिखेर रही है- उत्कंठा ज्ञान की शुरुआत है।

लेबनानी-अमेरिकी कवि, लेखक और आर्टिस्ट खलील जिब्रान का जन्म 6 जनवरी 1883 को लेबनान के बथरी नगर के एक संपन्न परिवार में हुआ। 12 साल की उम्र में माता-पिता के साथ बेल्जियम, फ्रांस, अमेरिका का भ्रमण करते हुए 1912 में न्यूयॉर्क में स्थायी रूप से रहने लगे। जहां उनकी उच्च कोटि की शिक्षा हासिल की। उन्हें चित्रकला में भी काफी दिलचस्पी थी और उन्होंने इसकी शिक्षा ली।

खलील जिब्रान लघु कथाओं और सूक्तियों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। जिनमें उनके जीवन के अनुभवों और प्राकृतिक व सामाजिक परिवेश का प्रभावी चित्रण है- सत्य को जानना चाहिए पर उसको कहना कभी-कभी चाहिए।

आधुनिक अरबी साहित्य में उन्हें प्रेम का संदेशवाहक माना जाता है- यदि तुम्हारे हृदय ईर्ष्या, घृणा का ज्वालामुखी धधक रहा है तो तुम अपने हाथों में फूलों के खिलने की उम्मीद कैसे कर सकते हो।

खलील जिब्रान को हर बात या कुछ अहम कहने से पूर्व सूक्तियां कहने की आदत थी। कई बार वे अपने विचार या सूक्तियों को कागज के टुकड़ों, कहीं पड़े लिफाफों पर लिख देते थे। उनकी सिक्रेटरी बारबरा यंग ने उन्हें संग्रहित किया- कुछ सुखों की इच्छा ही मेरे दुखों का कारण है।

वे ईसा के अनुयायी होकर भी पादरियों और अंधविश्वास के कट्टर विरोधी थे जिसकी वजह से उन्हें देश से निष्कासन तक का सामना करना पड़ा। मगर अपने विचारों से कभी वे डिगे नहीं- मंदिर के द्वार पर हम सभी भिखारी ही हैं।

1926 में खलील जिब्रान की सूक्तियों की पुस्तक प्रकाशित हुई। उनकी रचनाओं का हिंदी, गुजराती, मराठी, उर्दू सहित देश और दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हुआ। सबसे अधिक उर्दू और मराठी में यह अनुवाद पाए जाते हैं- आत्मज्ञान सभी ज्ञानों की जननी है।

इन सूक्तियों में अनुभवों की गहराई और विचारों की विराटता ने समय को बेमानी कर जैसे उसे हमेशा के लिए प्रासंगिक बना दिया- यदि अतिथि नहीं होते तो सब घर कब्र बन जाते।

महज 48 वर्ष की आयु में 10 अप्रैल 1931 को एक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया- जीवन और मृत्यु एक हैं, जैसे नदी और समुद्र एक हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1885ः आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।

1918ः प्रख्यात भारतीय गीतकार भरत व्यास का जन्म।

1928ः सुप्रसिद्ध मराठी नाटककार, लेखक व निबंधकार विजय तेंदुलकर का जन्म।

1932ः जाने-माने साहित्यकार और संपादक कमलेश्वर का जन्म।

1940ः उपन्यासकार, कहानीकार और नाटककार नरेंद्र कोहली का जन्म।

1959ः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व महान ऑलराउंडर कपिलदेव का जन्म।

1987ः सुप्रसिद्ध संगीतकार जयदेव का निधन।

2017ः जाने-माने फिल्म अभिनेता ओमपुरी का निधन।

0Shares

जब कल्याण ने कहा, रामलला के लिए अगले कई जन्म जेल में रहने को तैयार हूंः 6 दिसंबर 1992 को ढलती हुई सर्द शाम तक अयोध्या में विवादित ढांचे का आखिरी हिस्सा भी ध्वस्त हो जाने की प्रामाणिक खबरें लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच चुकी थीं। तनाव चरम पर था। सभी की नजरें मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अगले कदम पर थी, जो उस वक्त कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी से कुछ देर की मंत्रणा के बाद राजभवन पहुंच गए।

उन्होंने राज्यपाल सत्यनारायण रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी उनकी है। बाद में लिब्राहन कमीशन के सामने भी उन्होंने इसे दोहराया। इसकी जांच के दौरान कल्याण सिंह ने कई बार कहा कि अगर उन्हें सजा होती है वह रामलला के लिए अगले कई जन्मों तक जेल में रहने को तैयार हैं।

इस पूरे दौर में दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह, हिंदुत्व की राजनीति का बड़ा चेहरा बनकर उभरे। जिन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने से साफ तौर पर इनकार किया और विवादित ढांचा गिराने की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कल्याण सिंह के समर्थक उन्हें बाबूजी कहकर संबोधित करते थे। 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1592ः मुगल शासक शाहजहां का जन्म।

1671ः छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1890ः अधिवक्ता ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर का निधन।

1934ः वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।

1941ः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का जन्म।

1955ः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म।

1957ः केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम प्रभाव में आया।

1986ः फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.56, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत

पौष शुक्ल पक्ष तृतीया, बुधवार, 05 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। बिना सोचे नए कार्यों की शुरुआत न करें और निवेश करने से बचें। बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सामना करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। क्रोध से बचें, वरना परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। नए कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं रहेगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवहार पर संयम रखना होगा, क्योंकि पुराने मित्रों से मनमुटाव होने की संभावना है। किसी भी यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी और सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के विषयों में सावधानी से कदम उठाएं।

सिंह राशि :- आज के दिन विविध क्षेत्रों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभदायक रहेगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के साथ ही परिवर्तन होने की भी संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि रहने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। साथी-कर्मचारी आपको सहयोग देंगे। शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखना होगा और यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। नये कार्य का शुभारंभ करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी-व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं से संभलकर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। परिजनों-मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। कारोबार से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं। काम में एकाग्रता बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और घर में शांति व आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ धन खर्च होने की संभावना रहेगी। अपने कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी, लेकिन आय से अधिक खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खाना-पान का ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा पर जाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम रखकर खुद को दुखी होने से बचा सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

0Shares

‘रामायण’ से अमर हुए रामानन्दः यह नाम ही कुछ खास है, पर रामानन्द नाम तो औरों के भी हैं। हम रामानन्द सागर की बात कर रहे हैं, जिनका जन्म 29 दिसंबर,1917 को अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ था।

पता नहीं क्या फर्क पड़ता, यदि उनका मूल नाम चंद्रमौलि चोपड़ा ही बना रहता। दादी ने गोद में लिया और नाम रख दिया, रामानन्द सागर। तब भी चमत्कार नहीं हुआ था। विस्थापन, छुटपन में ही माता की मौत, पिता की दूसरी शादी से ‘लावारिस बचपन’ और गरीबी जैसी मुसीबतों ने उन्हें ‘लौह’ जरूर बना दिया। यह शायद राम की प्रेरणा हो। हालांकि जीवन यापन के लिए साबुन बेचे, ट्रक क्लीनर और चपरासी भी हुए। कश्मीर से बंबई तक की यात्रा की।

वहां तमाम मुसीबतों के बीच मूक फिल्म में एक छोटा सा रोल भी किया, पर पृथ्वीराज कपूर ने असिस्टेन्ट स्टेज मैनेजर बनाया तो जिंदगी कुछ व्यवस्थित हुई। यहां वृहत् कथा मुमकिन नहीं है। कथा तो वह अमर है, जो उन्होंने दूरदर्शन के लिए बनाई। नब्बे के दशक में बना 72 एपिसोड का ‘रामायण’ धारावाहिक हर रविवार को जब प्रसारित होता, सड़कें सुनसान हो जातीं, जैसे स्वघोषित लॉकडाउन हो।

क्या संयोग है कि जब प्रकृति की मार के बीच लॉकडाउन लगाना पडा, लोगों की मन-स्थिति को संभाले रखने के लिए रामायण का फिर से प्रसारण किया गया। गजब, इतने साल बाद भी इस सीरियल ने दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड फिर से बनाया। राम कथा है ही अन्नत, साबित हुआ कि रामानन्द सागर भी अमर हैं।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः
1530 – हुमायूं अपने पिता मुगल शासक बाबर का उत्तराधिकारी बना।
1778 –अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर ब्रिटिश सेना का कब्जा।
1911 – मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण।
1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा कानून प्रभावी।
1977 – बंबई (अब मुम्बई) में विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ शुरू।
1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।
1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए रूस एवं चीन में सहमति।
1998 – विश्व के पहले परमाणु बम निर्माता अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.50, सूर्यास्त 05.26, ऋतु – शीत

पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी, सोमवार, 27 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोगजारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

वृषभ राशि :- आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि :- कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। लोगों के प्रति अच्छे विचार रखने से फायदा होगा।

सिंह राशि :- आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकाल सकेंगे। हालांकि, मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तिन के अवसर बन सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। खर्चे बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर ही आगे बढ़ें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

0Shares

मतदान की आयु घटकर 18 सालः भारतीय मतदान प्रक्रिया में सुधारवादी कदम के लिहाज से 21 दिसम्बर महत्वपूर्ण तिथि है। साल 1988 में आज के दिन ही संसद ने 62वें संविधान संशोधन के जरिये मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

जनता की तरफ से लगातार इस संबंध में मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करने का नतीजा यह निकला कि 1989 में संपन्न हुए 10वें आम चुनाव में 18-21 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 35.7 मिलियन (3.5 करोड़) मतदाताओं ने पहली बार मतदान में हिस्सा लिया।

अन्य अहम घटनाएंः
1881ः छत्तीसगढ़ में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत सुंदरलाल शर्मा का जन्म।
1891ः छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार व सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म।
1908ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एस.आर. कांथी का जन्म।
1920ः भारतीय क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का निधन।
1932ः कन्नड़ भाषा के रचनाकार यू.आर. अनंतमूर्ति का जन्म।
1938ः हिंदी के महान साहित्यकार महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन।
1974ः रेमन मैग्सेसे पुरस्कार हासिल करने वाले वन सेवा अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का जन्म।
2007ः महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन।

0Shares