युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी, सोमवार, 22 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

धनु राशि :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

0Shares

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी, गुरुवार, 18 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

0Shares

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया, शनिवार, 13 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।


मेष राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने सी आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिनसे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार के कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आशातीत परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

0Shares

बुधवार का राशिफल

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, बुधवार, 10 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें और खाना-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक व्यय की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन परिजनों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, विवादों के साथ कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। गृह-नक्षत्रों के अनुकूल रहने से आकस्मिक धनलभा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। हालांकि, कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी, इसीलिए वाणी पर संयम रखें। क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। धन व्यय की अधिकता रहेगी, इसलिए यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई स्फूर्ति के साथ काम करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचना होगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

0Shares

देश-दुनिया के इतिहास में 09 अगस्त का खास स्थान है। मगर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लौ को और तेज करने में इस तारीख को कभी नहीं भुलाया जा सकता। दरअसल देश की आजादी के लिए धन और असलहों की जरूरत थी। पैसे कहां से आएंगे यह एक बड़ी समस्या थी। इस पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 08 अगस्त, 1925 को सरकारी खजाने को लूटने की योजना बनाई गई। साथ के कुछ लोगों ने मना किया, लेकिन आजादी के मतवाले जान तक देने को तैयार थे। योजना के तहत 09 अगस्त, 1925 को सरकारी खजाना ले जा रही सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को काकोरी स्थित बाजनगर के पास लूट लिया गया। लूट की कुल रकम 4,601 रुपये, 15 आना और छह पाई थी।

काकोरी के पास हुई इस लूट की घटना ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। इस लूट में करीब 20 से 25 लोग शमिल थे। इनमें मुख्य रूप से राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां और राजेंद्र लाहिड़ी थे। आजादी का बिगुल फूंकने में काकोरी कांड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कांड में पकड़े गए पांच प्रमुख लोगों को फांसी की सजा दी गई। इस तरह यह घटना इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर में अंकित हो गई। लूट के बाद अंग्रेजों ने इस घटना की एफआईआर काकोरी थाने में दर्ज करवाई थी। इसकी मूल कॉपी उर्दू में लिखी गई थी। बाद में इसका हिंदी अनुवाद भी किया गया। इस एफआईआर की कॉपी आज भी काकोरी थाने में फोटो फ्रेम में सुरक्षित रखी गई है।

हालांकि, पूरी प्रति नहीं है, केवल एक पन्ना भर ही सुरक्षित रखा जा सका है। इसमें अभियुक्तों की संख्या 20 से 25 और लूट की रकम 4,601 रुपए, 15 आने और छह पाई दर्ज है। काकोरी कांड की सालगिरह पर योगी सरकार इस स्टेशन का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन कर चुकी है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1173ः दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।
1329ः पोप जॉन 22वें नेभारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483ः वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1831ः अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842ः वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892ः थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1910ः अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1925ः काकोरी कांडः क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना ले जा रही सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को काकोरी स्थित बाजनगर के पास लूटा।
1945ः अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1971ः भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1999ः रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000ः जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2002ः पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला। पांच व्यक्ति मारे गए।
2002ः अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बम विस्फोट। 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006ः नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति।
2007ः अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008ः सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियां एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेंस कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए।
2008ः भारतीय प्रतिनिधिमंडल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया।
2012ः भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

जन्म
1876ः बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड लिटन द्वितीय।
1891ः संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली।
1892ः विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन एस. आर.।
1893ः उपन्यासकार शिवपूजन सहाय।
1909ः ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक।
1915ः गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री हितेन्द्र देसाई।
1926ः कांग्रेस नेता एम. एम. जैकब।
1933ः आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी।
1937ः हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत।
1974ः भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू।
1991ः भारतीय अभिनेत्री हंसिका मोटवानी।

निधन
2002ः प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय।
2016ः अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल।

दिवस
-भारतीय क्रांति दिवस /अगस्त क्रांति दिवस
-नागासाकी दिवस
-भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस
-विश्व आदिवासी दिवस

0Shares

भारत छोड़ो आंदोलन का आगाजः भारत के इतिहास में आठ अगस्त के दिन का विशेष महत्व है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन 8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। महात्मा गांधी ने इस आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई (मुम्बई) अधिवेशन से की थी। यह अंग्रेजी दासता के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में छेड़ा गया निर्णायक जन आंदोलन था। इसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। 1942 का यह आंदेालन सबसे विशाल और सबसे तीव्र आंदोलन साबित हुआ। जिसके कारण भारत में ब्रिटिश राज की नींव पूरी तरह से हिल गई थी। इसी के चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।

अन्य अहम घटनाएंः

1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1763: वर्षों के संघर्ष के बाद कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र ।

1899: ए.टी. मार्शल की खोज के रूप में रेफ्रिजरेटर का पेटेंट।

1900: बोस्टन में पहली डेविस कप शृंखला की शुरुआत।

1919: ब्रिटेन की ओर से अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी।

1947: पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी।

1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू।

1988: आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

2004: इटली का बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार।

2010: तेजस्विनी सावंत म्युनिख विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

2013: पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।

2021: मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का निधन।

0Shares

शुक्रवार का राशिफल

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, शुक्रवार, 05 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। सहयोगी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता और भागदौड़ की स्थिति रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन दोस्तों से अनबन हो सकती है। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने में रुचि ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में स्थान बदल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा निकल सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। काम की अधिकता से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर की सजावट के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू जीवन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी उत्सव में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिल सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी। बिना सोचे किसी कार्य की शुरुआत न करें, अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मीन राशि :- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से सुखद मिलन होगा। संतान के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा।

0Shares

गुरुवार का राशिफल

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.46, सूर्यास्त 06.46, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी, गुरुवार, 04 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य विस्तार को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में अपने प्रयासों से सफल होंगे। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक रहने से मन अशांत रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सावदानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। सहयोगियों और मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी, जिस मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। मित्रों से हुई मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति की संभावना है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का आपका दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। मित्रों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सावधानी बरतें और सभी कार्य मन लगाकर करें। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बिलकुल अनुकूल रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कार्यभार बढऩे से थकान का अनुभव कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का अभाव और मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक होगा। मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करने वालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

0Shares

…मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गयाः जिंदगी की भूलभुलैया, भटकाव और भ्रम के बावजूद संगीतकार जयदेव, अपने फन की ऐसी ऊंचाइयां गढ़ गए, जिस तक पहुंचना दूसरों के लिए आसान नहीं। शास्त्रीयता में पगे, लोक परंपरा में सजे जयदेव के संगीत जादुई दुनिया रचते हैं जिसका असर कभी कम न होगा- ‘अभी न जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं।’ (फिल्मः हम दोनों)

पंजाब के लुधियाना में 3 अगस्त 1919 को जन्मे जयदेव का मूल नाम जयदेव वर्मा था। बाल अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम करने के लिए 15 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई पहुंच गए लेकिन जल्द ही मोहभंग हो गया। लुधियाना वापस आकर प्रोफेसर बरकत राय से संगीत की तालीम ली। बाद में मुंबई में कृष्णराव जावकर और जनार्दन जावकर के साथ-साथ लखनऊ में विख्यात सरोद वादक उस्ताद अली अकबर खान से भी संगीत की तालीम हासिल की।

जयदेव की जिंदगी को गौर से देखें तो कई भटकाव मिलते हैं। वे कहीं ठहरे नहीं, बस चलते रहे। बचपन में फिल्म अभिनेता बनने के लिए घर से निकले तो जल्द ही दिल उचाट हुआ और वापस आकर संगीत साधना में लग गए। कभी अल्मोड़ा जाकर उदय शंकर की नृत्य मंडली में शामिल हुए तो कभी मन की शांति के लिए ऋषिकेश में स्वामी शिवानंद के आश्रम में रहने लगे। ताउम्र शादी नहीं करने वाले जयदेव की जिंदगी, उनके संगीत की तरह निरंतर बहती निर्मल धारा की मानिंद थी।

जयदेव ने हिंदी सिनेमा जगत को कई अमर संगीत दिए। जिनमें ‘ؑआपकी याद आती रही रातभर’, ‘कभी खुद पे कभी हालात पे रोना आया’, ‘अल्ला तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम’, ‘आजा सांवरिया तेहे गरवा लगा लूं’, ‘तुझे हो न हो मुझको तो इतना यकीं है’ जैसे गीतों के संगीत जयदेव की विशिष्टता को प्रमाणित करते हैं। 6 दिसंबर 1987 को इस महान संगीतकार का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1886ः हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म।
1916ः सुप्रसिद्ध शायर और गीतकार बदायूंनी का जन्म।
1933ः गुजरे जाने की फिल्मी खलनायिका शशिकला का जन्म।
1936ः दिग्गज शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र का जन्म।
1985ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी दास का निधन
1993ः वेदांत दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन।

0Shares

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – वर्षा

श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया, रविवार, 31 जुलाई 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन लाभदायी है। कायक्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति के योग हैं। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा से उबर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है, इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें। आकस्मिक प्रवास का योग है। मध्याह्न के बाद अच्छी समय अच्छा बीतेगा। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए, इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं, जिनमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुची विशेष रहेगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखना होगा। सोच-समझकर और किसी की सलाह लेकर किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि :- आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा और संपत्ति से जुड़े कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंधों में प्रेम बना रहेगा। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढऩे-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की इच्छाएं फलीभूत नहीं हो पाएंगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने के योग बन रहे हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में रुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आपके मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन में हताशा रहेगी। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूंजी-निवेश हेतु शेयर बाजार आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी, कठिन परिश्रम से कार्य फसल होंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसमें अधिक धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आपके प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

0Shares

मंगलवार का राशिफल

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – वर्षा

श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, मंगलवार, 26 जुलाई 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। कठिन परिश्रम करने के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार वालों के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे, जिससे करियर की दिशा बदल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोराबार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मन में उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे के लिए नए विचार आ सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देंगे और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफल होंगे और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में सफलता और धनलाभ की स्थिति रहने से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे। सामूहिक रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

0Shares

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई तमाम अहम घटनाओं के रूप में दर्ज है। यह तारीख इतिहास के पन्नों में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के लिए स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। 26 जुलाई, 1999 को ही भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाकर जीत प्राप्त की थी। हुआ यूं था कि फरवरी 1999 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद पाकिस्तान ने छिपकर अपनी सेना को भारत के नियंत्रित इलाकों में भेजा। लगभग 60 दिन के कठिन परिश्रम और बलिदान के बाद भारत की सेना पाकिस्तान फौज खदेड़ पाई। सैन्य इतिहासकारों का मत है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कारगिल सबसे लंबे समय तक लड़ी गई लड़ाइयों में से एक है।

कारगिल युद्ध में सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 8-15 मई, 1999 की अवधि के दौरान कारगिल पर्वतमाला के ऊपर भारतीय सेना के गश्ती दल को पाकिस्तान के घुसपैठियों की भनक लगी थी। कारगिल और द्रास के सामान्य इलाकों में पाकिस्तान ने सीमापार से तोपों से गोलीबारी की। ऊंची चोटियों पर पाकिस्तान के घुसपैठिओं में सैनिक और भाड़े के लड़ाके शामिल थे। मई 1999 में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन विजय’ शुरू किया। 13 जून को द्रास उप क्षेत्र में कई हफ्तों की लड़ाई के बाद कब्जा किया गया। 4-5 जुलाई को टाइगर हिल और प्वाइंट 4875 पर फिर कब्जा कर लिया गया। बटालिक सेक्टर का इलाका बहुत कठिन था और दुश्मन कहीं ज्यादा मजबूती से घुसा हुआ था। नियंत्रण की लड़ाई में लगभग एक महीना लगा। इस तरह करीब दो महीने में भारत ने कारगिल युद्ध जीत कर पाकिस्तान को खदेड़ दिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1614ः जहांगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1826ः लिथुआनिया की हिंसा में बड़ी संख्या में यहूदी मारे गए।
1876: कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1945: विंस्टन चर्चिल का ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा।
1951: नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953: कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत।
1956: मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।
1965ः मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र।
1974ः फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997: श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998: महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।
2002: इंडोनेशिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
2002ः प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी चैम्पियनशिप का आगाज।
2004ः ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
2004ः अर्जेन्टीना को हराकर फुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005ः नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006ः लेबनान में इजरायल के हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
2007ः पाकिस्तान ने क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया।
2008ः यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
2012ः सीरिया की हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013ः पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट। 57 लोगों की मौत।
जन्म
1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी।
1874ः समाज सुधाकर छत्रपति साहू महाराज।
1914ः कवियत्री विद्यावती ‘कोकिल’।

निधन
1966ः इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य और प्राच्य विद्या आदि विषयों के विशेषज्ञ वासुदेव शरण अग्रवाल।

दिवस
कारगिल विजय दिवस

0Shares