नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को स्थापित करने के लिए शुक्रवार को प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजी. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी और कार्मिक और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रधानमंत्री की ओर से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की प्रसिद्ध दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे.

इस मौके इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में ख्वाजा चिश्ती को मानने वाले लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. बताते चलें कि आज ही ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 805वें उर्स का झंडा दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही उर्स की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी. हालांकि औपचारिक रूप से उर्स की शुरुआत 28 मार्च को रजब का चांद दिखने के बाद होगी. उर्स को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

0Shares

 नई दिल्ली/लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ली. उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. उनके साथ 46 मंत्रियों को भी शपथ दिलायी गयी. जिनमे 2 उपमुख्यमंत्री,  22 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री बनाये गए हैं

ये बने उपमुख्यमंत्री 

केशव प्रसाद मौर्य

दिनेश शर्मा

ये बने कैबिनेट मंत्री

सरकार में 22 कैबिनेट मंत्री बनाये गए है.

1.सूर्यप्रताप शाही                 2.सुरेश खन्ना

3.स्वामी प्रसाद मौर्य             4.सतीश महाना

5.राजेश अग्रवाल                 6.रीता बहुगुणा जोशी

7.दारा सिंह चौहान               8.धर्मपाल सिंह

9.एस पी सिंह बघेल             10.सत्यदेव पचौरी

11.रमापति शास्त्री                12.जय प्रताप सिंह

13.ओम प्रकाश राजभर       14.बृजेश पाठक

15.लक्ष्मी नारायण चौधरी     16.चेतन चौहान

17.श्रीकांत शर्मा                   18.राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह

19.सिद्धार्थ नाथ सिंह            20.मुकुट बिहारी वर्मा

21.आशुतोष टंडन               22.नन्द कुमार नंदी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1.अनुपमा जायसवाल            2.सुरेश राणा

3.उपेंद्र तिवारी                      4.डॉ. महेंद्र सिंह

5.स्वतंत्र देव सिंह                   6.भूपेंद्र सिंह चौधरी

7.डॉ धर्म सिंह सैनी                8.अनिल राजभर

9.स्वाति सिंह

 

राज्य मंत्री

1.गुलाबो देवी              2.जय प्रकाश निषाद

3.अर्चना पांडेय           4.जय कुमार सिंह जैकी

5.अतुल गर्ग                6.रणवेंद्र प्रताप सिंह

7.नीलकंठ तिवारी       8.मोहसिन रज़ा

9.गिरीश यादव          10.बलदेव सिंह ओलख

11.मनोहर लाल पंथ     12.संदीप सिंह

13.सुरेश पासी

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह यादव

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, भाजपा केट लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, कलराज मिश्र, जनरल वीके सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा समेत कई दलों के नेता उपस्थित थे.

इससे पहले प्रधानमंत्री के लखनऊ पहुँचने पर राज्यपाल राम नाईक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

0Shares

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा की. भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना गया. केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम होंगे.

योगी आदित्यनाथ कल दोपहर सवा दो बजे लखनऊ में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के अध्यक्ष अमित साह समेत पार्टी के नेता शामिल होंगे.

0Shares

नईदिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली. शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में त्रिवेंद्र रावत ने शपथ ली.

ये बने कैबिनेट मंत्री:

सतपाल महाराज प्रकाश पंत

हरक सिंह रावत

मदन कौशिक

यशपाल आर्य

अरविंद पांडेय

सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

 

राज्य मंत्री :

रेखा आर्य धन सिंह रावत

0Shares

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद सरकार का गठन हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

कैप्‍टन के साथ 9 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

ये बने है मंत्री
मोहिंद्रा बेअंत सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू
मनप्रीत सिंह बादल
साधू सिंह धर्मसोत
तृप्त राजेंद्र बाजवा
राणा गुरजीत सिंह
चरणजीत सिंह चन्नी
अरुणा चौधरी
रजिया सुल्ताना

0Shares

नई दिल्ली: मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को एन. बीरेन सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. एनपीपी के नेता वाई जयकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है.

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें शपथ दिलाई.

0Shares

गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री बने मनोहर पर्रिकर को नौ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. इनमें महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदिन धवलीकर और मनोहर अजगांवकर तथा गोवा फॉरवर्ड के विजय सरदेसाई, विनोद पलिनकर व जयेश सालगांवकर और भाजपा के फ्रांसिस डिसूजा, पांडुरंग मडकैकर तथा निर्दलीय गोविंद गावडे व रोहन खाउंटे शामिल हैं.

पर्रिकर को 16 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. विधानसभा चुनाव में 40 में से 13 सीट जीतने के बावजूद छोटी पार्टियों के समर्थन से बीजेपी गोवा में सरकार बना रही है. बीजेपी को महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ ही निर्दलीयों का भी समर्थन मिला है.

हालांकि, कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए राज्‍यपाल के बुलावे का इंतजार करना उसे भारी पड़ गया और बीजेपी ने समर्थन जुटाकर राज्यपाल के सामने सरकार का दावा ठोक दिया.

0Shares

नई दिल्ली: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने रविवार देर रात मनोहर पर्रिकर राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

गोवा कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कवलेकर की ओर से दायर इस याचिका में मांग की गई है कि पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रोक लगाई जाए और उन्हें राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त करने के फैसले को रद्द किया जाए.

पर्रिकर को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट
न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे एस खेहर के आवास पर शनिवार शाम याचिका दायर की गई और खेहर ने मंगलवार सुनवाई करने पर सहमति जताई है. इस सिलसिले में विशेष पीठ का गठन किया गया है क्योंकि शीर्ष अदालत होली पर एक सप्ताह के अवकाश पर है.

इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया. वे 14 मार्च को शाम पांच बजे एक बार फिर गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

0Shares

नई दिल्ली: रंगों के त्योहार होली का खुमार सर्च इंजिन गूगल पर भी देखा ने को मिल रहा है. गूगल भी होली के रंग में डूबा हुआ है. होली के अवसर पर गूगल ने आकर्षक रंगबिरंगी डूडल बना कर अपने यूजर्स को शुभकामनायें दी है.

https://www.google.co.in/logos/doodles/2017/holi-festival-2017-5750729821126656-hp.gif

गूगल समय समय पर डूडल के माध्यम से लोगों को शुभकामनायें और जानकारियां देता आया है.

0Shares

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुई चुनावों में भाजपा को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में मिली जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से शीर्ष नेतृत्व तक ख़ुशी मन रहा है.

चुनाव के नतीजों पर भाजपा संसदीय बोर्ड की आज शाम 4 बजे बैठक होगी. पार्टी मुख्यालय पर होने वाली बैठक में चुनावी नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. मीटिंग में 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के अलावा यूपी और उत्तराखंड में अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

शाम 7 बजे संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का सम्मान भी किया जायेगा.

0Shares

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को सामने आये. यहाँ देखिये कहा किस पार्टी को कितनी सीटें मिली.

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम
कुल 40 सीट 

goa

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharatiya Janata Party 13
Indian National Congress 17
Nationalist Congress Party 1
Maharashtrawadi Gomantak 3
Goa Forward Party 3
Independent 3 0

मणिपुर विधानसभा
कुल 60 सीट

manipur

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

All India Trinamool Congress 1

Bharatiya Janata Party 21
Indian National Congress 28
Naga Peoples Front 4
Lok Jan Shakti Party 1
National People’s Party 4
Independent 1

पंजाब विधानसभा 

कुल 117 सीट

punjab

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharatiya Janata Party 3
Indian National Congress  77
Aam Aadmi Party 20
Shiromani Akali Dal 15
Lok Insaaf Party 2
उत्तरप्रदेश विधानसभा
कुल 403 सीटें

up

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bahujan Samaj Party 19
Bharatiya Janata Party 312
Indian National Congress 7
Rashtriya Lok Dal 1
Samajwadi Party 47
Apna Dal (Soneylal) 9
Nirbal Indian Shoshit Hamara Aam Dal 1
Suheldev Bhartiya Samaj Party 4
Independent 3

उत्तराखंड विधानसभा
कुल 70 सीटें

uk

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharatiya Janata Party 57
Indian National Congress 11
Independent 2

0Shares

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तरप्रदेश के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है. 11 बजे तक के रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में वापस आ रही है. वही उत्तरप्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के साथ को नकार दिया है. इसके साथ ही मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी को भी जनता ने सत्ता से दूर कर दिया है.

14 साल बाद भाजपा को फिर से सत्ता

भाजपा प्रदेश की सत्ता में 14 वर्ष के बाद लौट रही है. समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

सटीक साबित हुए एग्जिट पोल

उत्तरप्रदेश के चुनाव के बाद टेलीवीजन चैनलों के द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल इस बार सटीक साबित हुए. परिणाम एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार ही आने के संकेत मिल चुके है.

0Shares