भोजपुरी सिने जगत में वुमन पावर को रिप्रेजेंट करने वाली सेंसेशनल एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘अखियां घायल करे’ आज रिलीज हो गया है, जिसमें वे अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं। अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है, तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है। अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होने के बाद से गाना ‘अखियां घायल करे’ वायरल होना शुरू हो गया है।

गाना गाना ‘अखियां घायल करे’ से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है और यह यूथ को बेहद पसंद आने वाला है। कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं।

अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं। अक्षरा ने कहा कि उसी क्रम में मेरा यह गाना भी है। उम्मीद करती हूं सबों को बेहद पसंद आ रही है और आप सभी इसे खूब बड़ा करें।

अक्षरा सिंह के बैक टू बैक धमाकेदार गाने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए प्रभावकारी साबित हो रहे हैं। उनके फैंस पूछ भी रहे हैं कि क्या उन्हें कोई पसंद आ गया है। इस सवाल का जवाब तो अक्षरा सिंह ही दे सकती हैं, लेकिन फिलहाल हम आपको यह बता रहे हैं कि अक्षरा सिंह का यह गाना भी रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। लोग पसंद कर रहे हैं।

0Shares

उर्वशी रौतेला ने गुजरे जमाने की अदाकारा और पॉप कल्चर आइकॉन परवीन बाबी की बायोपिक साइन की है। रविवार को रौतेला ने इसकी पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने धीरज मिश्रा की लिखी आगामी फिल्म की अधिकृत कहानी का स्क्रीनशॉट साझा किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी कि फिल्म का निर्देशन वसीम एस खान करेंगे और वह मुख्य भूमिका निभाएंगी।

अपनी पोस्ट में अभिनेत्री रौतेला ने बताया कि यह फिल्म न केवल परवीन बाबी के फिल्मी करियर के, बल्कि उनकी पर्नसल लाइफ के बारे में भी बताएगी। साथ ही उनके सुनहरे पलों को पर्दे पर पेश करेगी। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री रौतेला लिखा, “बॉलीवुड असफल रहा लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बाबी। ऊं नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादुई है।’’

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने परवीन बाबी की एक बायोपिक के लिए कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में एक फोटोकॉल लॉन्च में शिरकत की थी, लेकिन बहुतों ने इस पर विश्वास नहीं किया। उर्वशी को आखिरी बार रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर अविनाश में देखा गया था।

0Shares

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद पूरा देश हतप्रभ है। बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों के बीच भीषण दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे को लेकर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने सरकारों से इस संबंध में कुछ ठोस कदम उठाने की मांग की।

सोनू सूद ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए और दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया । इस वीडियो के जरिए सोनू ने यह चिंता भी जताई है कि सरकार के मुआवजे के बाद इन लोगों का क्या होगा। उन्होंने लिखा, “हम एक ट्वीट करते हैं, अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और फिर अपने काम में लग जाते हैं, लेकिन उनका क्या जो अपना घर छोड़कर दूसरे शहर में अपने परिवार का पेट भरने के लिए चले जाते हैं? आज कई परिवार उजड़ गए हैं, क्या वे फिर से मजबूती से खड़े हो पाएंगे?” इतना ही नहीं इस वीडियो से सोनू ने लोगों और सरकार से एक गुजारिश भी की है। सोनू ने कहा कि, ‘मेरी सभी से गुजारिश है कि इस तस्वीर को बदलने के लिए कुछ करें। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस संबंध में अभी कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में होने वाले हादसों से बचा जा सके और हमें सबक मिले।”

0Shares

मराठी फिल्म जगत में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाली सुलोचना लटकर का निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद उन्हें दादर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुलोचना दीदी की मौत ने मराठी फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है। दीदी के निधन की खबर सामने आते ही मराठी और हिंदी फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

दीदी कुछ दिनों से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मार्च में जब सुलोचना दीदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुलोचना दीदी के इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से देने का निर्देश दिया था।

सुलोचना दीदी का जाना मराठी दर्शकों के लिए एक सदमा है। न केवल मराठी में बल्कि हिंदी फिल्म जगत में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनके जाने से फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दीदी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने मराठा तितुका मेळवावा, मोलकरीण, बाळा जो जो रे, सांगते ऐका, सासुरवास, वहिनीच्या बांगड्या जैसी कई मराठी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ये दिन बहार के, कटी पतंग, नाटक, चिराग, संबंध जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।

0Shares

हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवॉर्ड्स 2023 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस बार अवॉर्ड समारोह अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित किया गया।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही, सुनिधि चौहान, बादशाह जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और परफॉर्म किया। इस साल का आईफा अवार्ड समारोह इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए देखते हैं विनर्स की लिस्ट

ऋतिक रोशन ने इस साल की फिल्म ”विक्रम वेधा” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।


विनर्स की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय (‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (काला)
बेस्ट नवोदित अभिनेत्री – खुशाली कुमार (धोखा राउंड द कॉर्नर)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – श्रेया घोषाल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह
बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संवाद – गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – कमल हसन

0Shares

अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक कला से लोगों के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग खूब देखने को मिल रहा है। इस पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पसंद भी आ रहा है।

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। उधर, अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है और उसमें लिखा है कि ‘अभी गौर फरमाने का लड़कियों….’। अक्षरा सिंह कहती है कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है, लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना मस्ती भरा है, लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है। आपको बता दें कि अक्षरा ऐसे सोशल इश्यूज पर पहले भी गाने लेकर आती रही हैं। उसी कड़ी में उनका यह नया स्पेशल गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इतना पसंद आ रहे हैं कि वे अब इस पेरिल्स भी बनाने लगे हैं।

0Shares

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रूपाली बरुआ के साथ शादी कर फिर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है।

आशीष और रूपाली ने गुरुवार 25 मई को कोलकाता में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आशीष विद्यार्थी ने बताया कि शादी के बाद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशीष विद्यार्थी ने भी शादी के बाद अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं। उन्होंने कहा, “इस उम्र में रूपाली से शादी करना, यह एक बहुत अच्छा अहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज करके शादी कर ली। शाम को शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया है।” आशीष विद्यार्थी की पत्नी रूपाली बरुआ असम से हैं। वह फैशन उद्योग में काम कर रही है। उनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर है।

आशीष विद्यार्थी ने तमिल, मलयालम, कन्नड़ जैसी 11 से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। वह करीब दो सौ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ”बिच्छू”, ”अर्जुन पंडित”, ”जिद्दी”, ”बदल” जैसी फिल्मों में उन्होंने जिस खलनायक का किरदार निभाया, वह दर्शकों का पसंदीदा बन गया।

0Shares

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सगाई की है। परिणीति और राघव की सगाई में फिल्म जगत और कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की थी। इस सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने परिणीति के लिए खास पोस्ट लिखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक दिन, यह खूबसूरत लड़की मेरी जिंदगी में आई और अपनी रंगीन मुस्कान से मेरी जिंदगी रोशन कर दी। हमारी सगाई एक खुशी का समारोह था। हंसी, आंसू और डांस ने परिवार को करीब ला दिया। एक पंजाबी की तरह।”

परिणीति चोपड़ा के लिए राघव चड्ढा का यह खास पोस्ट इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस पोस्ट पर परिणीति और राघव के फैंस ने भी कमेंट किया है।

0Shares

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की हाल ही में सगाई हुई है। इस सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों की सगाई का आयोजन दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। उसके बाद परिणीति ने इस सगाई समारोह की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक फोटो ने सबका ध्यान खींचा है।

परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार, 13 मई को सगाई की। परिणीति ने इस बार व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। राघव भी इसी कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। राघव ने तस्वीर के साथ लिखा, “मैंने प्रार्थना की..आखिरकार उसने हां कह दिया।” इस फोटो में राघव चड्ढा और परिणीति सगाई की अंगूठी नजर आ रही है।

उसके बाद परिणीति ने अपनी सगाई सेरेमनी के कुछ खास पलों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसमें परिणीति और राघव अपनी फैमिली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस बार दोनों पूजा करते और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया।

परिणीति की फोटो पर उनके भाई शिवांग चोपड़ा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। फोटो पर कमेंट करते हुए शिवांग ने कहा, ”बाबा की आंखों में आंसू सबसे अहम पल है।”

शिवांग के इस कमेंट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिणीति की इस पोस्ट पर काफी संख्या में लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। उनमें से कई ने परिणीति को विश किया है। उस फोटो को देखकर कुछ लोग इमोशनल हो गए हैं।

0Shares

अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम’ जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म से अजय देवगन को ‘बॉलीवुड के सिंघम’ की पहचान मिली। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसका नाम ‘सिंघम-2’ रखा गया। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ दर्शकों के सामने आ रहा है।

इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने सिंघम के तीसरे पार्ट का ऐलान किया था। इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सिंघम अगेन’ होगा। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक मनोरंजक ट्रीट होने वाली है। इसकी वजह यह है कि फिल्म में दमदार स्टार कास्ट है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल प्ले करेंगे। रोहित शेट्टी पिछले डेढ़ साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। इस फिल्म के लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अच्छी चल रही है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

0Shares

{रिपोर्ट : अभिनंदन द्विवेदी और कुलदीप तिवारी}

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ इन दिनों सुर्खियों में है। 5 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से फ़िल्म लगातार विवादों में है। फ़िल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इसी क्रम में फ़िल्म की स्टार कास्ट भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय पहुँची। जहां फ़िल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता अमृतलाल शाह, लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा और साथ में लेखक सूर्यपाल सिंह ने पत्रकारिता के छात्रों से बातचीत किया।

सुदीप्तो सेन ने कहा “यह फ़िल्म देश की फ़िल्म है। पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक के लोगों ने इस फिल्म को देश का फ़िल्म बनाया है, दो राज्यों को छोड़ कर”। निर्देशक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम विश्विद्यालय के छात्र – छत्राओं का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने इस फ़िल्म को देखा और अपने परिजनों को भी फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश में इस फ़िल्म का रिलीज ना होना एक लोकतांत्रिक प्रणाली वाले देश पर सवालिया निशान है।

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि सुदीप्तो दादा ने जो कुछ भी बताया उसके बाद मेरे लिए कुछ बोलने को बाकी नहीं रहा। फ़िल्म के लेखक सूर्यपाल सिंह ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा “एक बेटी फ़िल्म देख अपने घर पहुँच कर माँ से कहती है कि मुझे आज नींद नहीं आएगी, तब माँ कहती है बेटी अब हम पूरी ज़िंदगी चैन की नींद सो सकेंगे”। एक दूसरा किस्सा बताते हुए लेखक कहते हैं “मैं परसो इंदौर में था, जहाँ मैंने देखा कि 20 दृष्टि बाधित छात्राएं सिनेमा हॉल में फ़िल्म को सुनने आयीं थीं। साथ ही छात्राओं ने फ़िल्म को सराहा। मुझे लगता है कि ऐसा होना किसी भी भारतीय सिनेमा के लिए कान फ़िल्म फेस्टिवल में अवार्ड पाने जैसा है।

फ़िल्म की टीम से सवाल करते हुए छात्र ने पूछा : फ़िल्म की कास्टिंग में कितनी दिक्कत आयी ? जवाब में निर्देशक सुदीप्तो सेन ने बताता की फ़िल्म की प्लानिंग 2004 में ही हुई थी। चूंकि यह फ़िल्म केरल पर बननी थी तो पहले इसे मलयालम भाषा में बनना था। बाद में अदा शर्मा को फ़िल्म में कास्ट करने के बाद हमने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फाइनल किया।
आगे एक दूसरे सवाल के जवाब में निर्देशक ने कहा कि अदा शर्मा एक बहादुर अदाकारा हैं। आए दिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कई सारे भद्दे कमेंट आते हैं।

फ़िल्म को फिक्शनल और रियलिस्टिक रखने के लिए क्या किया गया ? इसके जवाब में निर्देशक ने कहा “फ़िल्म बनने से पहले कई वर्कशॉप किये गए। कहानी को पूरी तरह से सच्चाई के साथ रखने के लिए हमनें लद्दाख और केरल के जगहों पर गम्भीर परिस्थितियों में फ़िल्म को शूट किया है। हमने ये ध्यान रखा था कि कोई भी किरदार फेक ना लगे जिसके लिए हमने कई टेक्निकल वर्कशॉप आयोजित किये”।

ये जानते हुए की फ़िल्म एक समुदाय विशेष के तरफ इशारा करती है, आपने फ़िल्म को साइन करते वक्त क्या सोचा और क्या इस बात का डर है कि आगे आपको फ़िल्म नहीं मिलेगी ? जवाब में अदा शर्मा ने कहा “किरदार को निभाते हुए मैंने ख़ुद को काफी रियल रखा था। एक्टिंग की बारीकियों को समझते हुए मैंने किरदार को निभाया है। ये कहानी टेररिज़्म के अपोजिट है। इंसानियत एक पक्ष है, मेरे कई मुस्लिम दोस्त भी हैं। कुछ लोग बुरे हैं। टेररिज़्म का कोई मज़हब नहीं होता”।

कुछ लोगों का कहना है कि फ़िल्म एक प्रोपेगैंडा है ? जवाब देते हुए निर्माता ने कहा “सच कड़वा होता है। 3 लड़कियों की कहानी बताना कौन सा प्रोपेगैंडा है। देश की जनता ने जवाब दे दिया है। फ़िल्म का कारोबार इस बात की तरफ इशारा करता है कि जनता ने इसे देश का विषय बना दिया है। टेररिज़्म का कोई धर्म नहीं होता”।

फ़िक्शन और रियल स्टोरी पर लिखना कितना कठिन होता है ? जवाब में फ़िल्म के लेखक सूर्यपाल सिंह ने कहा “सच को सच की तरह ही लिखा जाता है। चुंकि फ़िल्म है तो मनोरंजन का भी ध्यान रखना होता है। कोई भी सिन किसी विशेष समुदाय की भावना को ठेस ना पहुँचाये इसका ध्यान भी हमने रखा था। हमने घूम कर इस विषय से जुड़ी लोगो से साहित्य को समझा। लोगों के मूड के हिसाब से फ़िल्म की कहानी और साहित्य पर काम किया गया। हमने रियलिटी में फिक्शन और फिक्शन में रियलिटी हो इसका विषय ध्यान रखा था”।

आपका अभी तक मसाला फिल्मों से नाता ज्यादा रहा है, अब एक दूसरे फ्लेवर की फ़िल्म कैसे ? जवाब में निर्माता विपुल शाह ने कहा “ये विषय एक ड्यूटी की तरह था। लोग डरते हैं ऐसी कहानी पर काम करने से। मेरी हर पिछली फिल्मों में भी सन्देश छुपा रहता था”।

 

0Shares

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को अपने प्रिय सितारे को एक बार फिर सात साल बाद बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।

सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह फिल्म अगले हफ्ते 12 मई को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी और हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दुनिया भर में भारतीय प्रशंसकों ने पसंद किया था। फिल्म को फिर से रिलीज करने के पीछे प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के जादुई पलों को फिर से जीने का मौका देना है।

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला ने भी अभिनय किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

0Shares